आपातकालीन सेवा 108 कर्मियों को चारधाम यात्रा और आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर दी गई ट्रेनिंग,दुर्घटना के केसों में एम्बुलेंस के कर्मचारियों को विशेष रूप से किया गया प्रशिक्षित
वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ प्रसून माहेश्वरी ने
ट्रामा केयर‘ के बारे में दी गई अहम जानकारी,
डॉ प्रशांत चौधरी और यशपाल सिंह ने किया प्रशिक्षित
देहरादून।मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार 108 आपातकालीन सेवा उत्तराखण्ड कर्मियों का वर्तमान में संचालित चार धाम यात्रा और आगामी मानसूनी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए ‘ट्रामा केयर‘ प्रशिक्षण दिया गया। किसी भी आपातकालीन स्थिति में मुख्य रुप से दुर्घटना के केसों में एम्बुलेंस कर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक डा प्रसून माहेश्वरी (वरिष्ठ हड्डी रोग विषेशज्ञ), सह प्रशिक्षक डा प्रशांत चौधरी (आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी) एवं यशपाल सिंह ने प्रशिक्षित किया । आन लाइन माध्यम से सभी जनपदों के ईएमटी प्रशिक्षण से जुड़े हुए थे। प्रशिक्षण में डा प्रसून माहेश्वरी द्वारा सभी 108 आपातकालीन कर्मचारियों का मार्गदर्शन करते हुए विभिन्न दुर्घटना संबंधी चोटों एवं उनके प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी प्रदान की गयी, जिससे और अधिक कुशलता से उपचार देना सुनिश्चित हो सके एवं लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाऐं प्राप्त हो सकें। डा प्रशांत चौधरी ने प्रशिक्षण में विभिन्न प्रकार की आपातकालीन परिस्थितियों के बारे में जानकारी प्रदान की। यशपाल सिंह द्वारा दुर्घटना के समय बरती जाने वाली सावधानियों एवं दुर्घटनाग्रस्त मरीज के सुरक्षित परिवहन के विषय में जानकारी प्रदान की गयी।
सेवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए संस्था समय- समय अपने कर्मचारियों को देती है प्रशिक्षण: अनिल शर्मा
देहरादून।कैंप 108 आपातकालीन सेवा के महाप्रबंधक- प्रोजेक्टस, अनिल शर्मा ने बताया कि सेवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए संस्था समय- समय पर अपने कर्मियों को प्रशिक्षित करती रहती हैं। आज का प्रशिक्षण भी बहुत ही लाभप्रद रहा ,जिसमें कर्मियों द्वारा विभिन्न प्रकार की आपातकालीन स्थिति एवं दुर्घटनाओं से संबंधित सवाल-जवाब भी किये गये। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को बहुत ही लाभप्रद बताया ।

