विकसित भारत संकल्प के साथ उत्तराखंड के सभी जनपदों में निकली भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’, देहरादून में प्रदेश प्रभारी हुए शामिल, देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की दिलाई गई शपथ
प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं से विकसित भारत निर्माण में जुटने का किया आह्नान
देहरादून । भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज प्रदेशभर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ तथा ‘विकसित भारत सेवा संकल्प सभा’ का भव्य एवं वृहद स्तर पर आयोजन किया गया।
पीएम मोदी के मार्गदर्शन को प्रेरणाकारी बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं से विकसित भारत निर्माण में जुटने का आह्नान किया। जिसके लिए प्रदेश में चुनावी हैट्रिक को अहम बताते हुए पीएम द्वारा दिए मूल मंत्र “वी विल डू ईट” की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सफ़लतापूर्वक 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश भर में इनमें हजारों कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान वर्चुअली जुड़े प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणादाई संबोधन का लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों, ब्लॉक स्तर एवं विधानसभा क्षेत्रों में सुना व देखा गया।
पीएम के संबोधन को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि, पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा-साधना से समूचा देश प्रेरणा ले रहा है। जब से नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली थी और तब से लेकर आज तक उन्होंने निरंतर जनसेवा, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण को ही प्राथमिकता दी है। 25 वर्षों का यह कार्यकाल ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने पीएम द्वारा दिए आज के उद्बोधन को अभूतपूर्व एवं प्रेरणादाई बताते हुए विकसित भारत निर्माण का सिद्धांत बताया। साथ ही जोर देते कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए उत्तराखंड को विकसित बनाना बेहद आवश्यक है। जिसके लिए हम सबको पीएम मोदी द्वारा दिए मूलमंत्र “वी विल डू ईट” की भावना से काम करना है। जिसमें देवभूमि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य निरंतर रखने का आग्रह किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम बहुउद्देशीय सभागार स्पोर्ट्स कंपलेक्स परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राम माधव , कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार , पूर्व मुख्यमंत्री डॉ निशंक , विजय बहुगुणा , महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, महानगर प्रभारी राकेश गिरी, संजय गुप्ता, विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा काउ, श्रीमती सविता कपूर, बृजभूषण गैरोला, सहदेव सिंह पुंडीर ,प्रेमचंद अग्रवाल, दायित्व धारी राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला, पुनीत मित्तल, मधु भट्ट, श्याम अग्रवाल, कुलदीप बुटोला, विनय रोहिल्ला सहित हजारों की संख्या में एकत्रित होकर हजारों कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना।
पीएम मोदी के उद्बोधन के बाद प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत द्वारा विकसित भारत 2047 का सभी अतिथियों एवं हजारों कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया गया।
प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव, अंतरराष्ट्रीय एथलीट इंस्पेक्टर मनीष सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ,सांसद नरेश बंसल प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत एवं महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सभागार से सेवा ज्योति यात्रा निकाली ।यह यात्रा सभागार से सर्वे चौक रोड, कनक चौक रोड़ व परेड ग्राउंड होते हुए लैंसडाउन चौक पर यात्रा का विशाल दीप
लेंसडाउन चौक पर जलाया गया।
कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक महामंत्री संदीप मुखर्जी , महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों, सुनील शर्मा ,राजेश कंबोज, संकेत नौटियाल, ओम कक्कड़ ,संध्या थापा, विजेंद्र थपलियाल, जगदीश सेमवाल ,समीर , सुमन, विनोद शर्मा ,मोतीराम, प्रदीप कुमार ,बलदेव नेगी ,महिपाल, श्रेय नौटियाल, विपिन खंडूरी, कुलदीप पेंट, सुमन सिंह, यासमीन आलम खान, राकेश मौर्य ,शशिकांत, मनीष पाल, संजीव बालियान व अजय शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
सभी 13 जिलों में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों एवं कैबिनेट मंत्रियों ने पहुंचकर किया कार्यक्रमों का नेतृत्व
राज्य के सभी 13 जिलों में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों एवं कैबिनेट मंत्रियों ने पहुंचकर इन कार्यक्रमों का नेतृत्व किया। जिसके क्रम में देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी राम माधव एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। उत्तरकाशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, टिहरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जनसभा को संबोधित किया। इसी तरह ऊधम सिंह नगर में प्रदेश सह-प्रभारी अरविंद मेनन और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा शामिल हुए। हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत। पौड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सांसद अनिल बलुनी एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कमान संभाली। इसी तरह अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर एवं चमोली: कैबिनेट मंत्रियों रेखा आर्या, खजान दास, राम सिंह कैड़ा, सांसद अजय भट्ट एवं स्थानीय विधायकों ने यात्राओं व संकल्प सभाओं की अगुवाई की।
सभी कार्यक्रमों में संबोधन के पश्चात प्रदेश भर में उपस्थित जनसमूह को ‘विकसित भारत का संकल्प पत्र पढ़कर, देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की शपथ दिलाई गई। जिसके बाद शीर्ष नेतृत्व की अगुआई में दीप प्रज्ज्वलित कर, संबंधित जनपदों में सेवा ज्योति यात्रा निकाली है ।


