उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

पीएम मोदी ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़े वर्ग सशक्तिकरण का किया ऐतिहासिक कार्य: अमरपाल मौर्य

भाजपा ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्ण क्षमता और मनोयोग से चुनावों में जुटने का किया आह्वान
देहरादून । भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  अमरपाल मौर्य ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक एवं संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पूरे समाज के सशक्तिकरण करने का काम किया है। अब हम सबको पूरी क्षमता और मनोयोग से 27 के चुनावों के लिए जनता का आशीर्वाद हासिल करना है।
अपने दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास में देहरादून पहुंचे  अमरपाल मौर्य ने पार्टी मुख्यालय में ओबीसी मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस दौरान उन्होंने ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक एवं संवाद किया। इससे पूर्व उन्हों प्रातः डाट काली माता मंदिर में दर्शन किया,  इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। वहां ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक बैठक ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी तथा जिला महामंत्री उपस्थित रहे। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ’नेत्रपाल मौर्य’ ने संगठनात्मक विषयों, संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की।
इसके बाद उन्होंने मोर्चा के ’पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी एवं पूर्व जिला अध्यक्षों’ के साथ ओबीसी समाज के वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ भी संवाद किया। इसके पश्चात विभिन्न आयोगों एवं बोर्डों में ओबीसी समाज से जुड़े अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ भी चर्चा की।
इस अवसर पर  मौर्य ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तीव्र गति से विकसित हो रहा है। डबल इंजन सरकार में समाज के सभी वर्गों को सशक्त करने की दिशा में अनेकों ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। जिसमें पीएम मोदी  ने लंबे से बहुप्रतीक्षित ओबीसी समाज के प्राधिनत्व वाले आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की मांग भी पूरी की। इसके अतिरिक्त स्किल डेवलपमेंट, रोजगार सृजन, स्वरोजगार से जुड़ी अनेकों योजनाओं ने ओबीसी समाज के सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण काम किया है। उन्होंने आह्वाहन किया कि हमें अधिक से अधिक घर घर प्रवास से संगठनात्मक संवाद को मजबूत करना है, विभिन्न ओबीसी समाजों के प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क बढ़ाना है तथा आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *