उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

सनातनी समाज सुविधावादी हिन्दू बनने वाली कांग्रेस को अच्छी तरह पहचानती है, अब मुस्लिम समाज को भी कांग्रेस के दोगलेपन को समझना चाहिए: महेंद्र भट्ट 

कांग्रेस को देवभूमि में मिंया कहलाने में शर्मिंदगी, लेकिन हो सकता है राहुल गांधी को अन्य राज्यों में अच्छा लगे : भाजपा
देहरादून । भाजपा ने राहुल मियाँ को लेकर कांग्रेसी आपत्तियों पर तंज कसते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को कब से मियां शब्द पर दिक्कत होने लगी? प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि अवैध धर्मांतरण, मदरसों, धार्मिक अतिक्रमणों को कांग्रेस संरक्षण देती है, लेकिन मियां कहलाना पसंद नहीं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह दोगलापन हिंदू तो पहले से जानते हैं, अब मुस्लिम भाइयों को भी समझ लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो कहा वो तो राहुल गांधी और कांग्रेस की सच्चाई है। अब कांग्रेस पार्टी राज्यवार, विषयवार, क्षेत्रानुसार, राजनैतिक आधार पर मौका देखकर अपना पक्ष और बयान बदलती रहती है, लेकिन जनता और भारतीय जनता पार्टी नही।
उत्तराखंड के कांग्रेसी प्रदेश की जनता को धोखा देना चाहते हैं तभी वे मियां कहलाने पर आपत्ति जता रहे हैं। जबकि हो सकता है राहुल गांधी को किसी अन्य राज्य में ऐसा कहलाना अच्छा लगे।
भट्ट ने कहा, सनातनी समाज सुविधावादी हिन्दू बनने वाली कांग्रेस को अच्छी तरह पहचानती है, अब मुस्लिम समाज को भी कांग्रेस के दोगलेपन को समझना चाहिए। फिलहाल चुनाव देखकर देवभूमि में कांग्रेस अपना चोला बदलने की लाख कोशिश करे, लेकिन जनता की नजरों में इनकी फितरत नहीं बदल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *