महानगर भाजपा सेवा भाव के साथ मनाएगी सीएम धामी का जन्म दिवस, अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में 16 सितंबर को रेंजर्स ग्राउंड में होगा भव्य कार्यक्रम
देहरादून । भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर कार्यालय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस 16 सितंबर को उत्साहपूर्वक एवं सेवा भाव के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई।
महानगर अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 16 सितंबर को देहरादून के रेंजर मैदान में मुख्यमंत्री धामी का जन्म दिवस कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें महानगर के 9 से 10 हजार युवा साथी, कार्यकर्ता, पदाधिकारी, बुद्धिजीवी सामाजिक व्यक्ति प्रतिभा करने वाले हैं। जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि जन्मदिवस को केवल उत्सव के रूप में न मनाकर जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं जरूरतमंदों की सहायता के रूप में मनाया जाए।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और सेवा भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने देश के प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर जन्मदिवस के उपलक्ष में एक माह के सेवा समर्पण अभियान के कार्यक्रमों की भी चर्चा की। साथ ही सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
मुख्यमंत्री धामी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए 16 सितंबर को जन्मदिवस को सेवा एवं संकल्प दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया।
बैठक में रायपुर विधायक उमेश शर्मा , दायित्वधारी राज्य मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल, मधु भट्ट , श्याम अग्रवाल, कुलदीप बुटोला ,अशोक वर्मा, हरीश डोरा, सुनील उनियाल गामा ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों, संकेत नौटियाल, राजेश कंबोज, ओम कक्कड़, महामंत्री विजेंद्र थपलियाल, संदीप मुखर्जी ,सुरेंद्र राणा, जगदीश सेमवाल, विनोद शर्मा, प्रदीप कुमार, मोतीराम, संदीप बिजलवान ,मनीष पाल, श्रेय नौटियाल व महानगर के पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

