उत्तराखंडटेक्नोलॉजीदेहरादून

डिजिटल डिवाइड डेटा (DDD) ने दून में खोला एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में 1,000 तक लोगों को रोजगार देने की योजना

सेंटर रोबोटिक्स, फिजिकल AI और जेनरेटिव AI पर फोकस करेगा
देहरादून। डिजिटल डिवाइड डेटा (DDD), एक ग्लोबल सोशल एंटरप्राइज और AI व डेटा सर्विसेज कंपनी, ने आज देहरादून में अपने ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) की शुरुआत की। पूरी तरह DDD के स्वामित्व वाला यह सेंटर रोबोटिक्स, फिजिकल AI और जेनरेटिव AI डेटा सर्विसेज पर फोकस करेगा। कंपनी की योजना अगले कुछ महीनों में यहां कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 800 से 1,000 करने की है। इसके साथ यह उत्तराखंड में AI से जुड़े विशेषज्ञ पदों के सबसे बड़े केंद्रों में से एक बन सकता है।
इस सेंटर ने 1 अगस्त  से काम शुरू किया था और अब तक तीन बैचों में 150 लोगों की भर्ती की जा चुकी है।
देहरादून सेंटर फिजिकल AI और रोबोटिक्स से जुड़े खास प्रोजेक्ट्स पर काम करेगा। इनमें एगोसेंट्रिक वीडियो, सेंसर और मल्टीमॉडल डेटासेट का कलेक्शन व एनोटेशन शामिल है। इन डेटासेट की मदद से मशीन लर्निंग सिस्टम को असल दुनिया के माहौल को समझने और उसके मुताबिक काम करने के लिए ट्रेन किया जाता है।
डिजिटल डिवाइड डेटा के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, स्टीव लार्सन ने कहा, “भारत एंटरप्राइज AI के लिए एक अहम केंद्र बन गया है। देहरादून में यह निवेश DDD के अगले चरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे फिजिकल AI और रोबोटिक्स सहित तेजी से विकसित हो रहे AI प्रोडक्ट्स पर काम करने वाले हमारे क्लाइंट्स को सपोर्ट करने की क्षमता बढ़ेगी। साथ ही, हमारे ग्लोबल नेटवर्क की टेक्निकल और डिलीवरी क्षमताएं भी मजबूत होंगी।”
डिजिटल डिवाइड डेटा के वाइस प्रेसिडेंट – ऑपरेशंस, बेथुएल जाबेज़ ने कहा, “हमने देहरादून को यहां उपलब्ध मजबूत टैलेंट पूल और उत्तराखंड के युवाओं के लिए बेहतर टेक्नोलॉजी करियर के अवसर पैदा करने की संभावनाओं को देखते हुए चुना है। 150 लोग पहले ही हमारी टीम से जुड़ चुके हैं। हम ऐसा सेंटर बना रहे हैं जो बेहतर ट्रेनिंग, ऊंचे क्वालिटी स्टैंडर्ड्स और करियर में आगे बढ़ने के वास्तविक अवसर देगा।
Doon IT Park में स्थित यह केंद्र एंटरप्राइज-ग्रेड इंफ्रास्ट्रक्चर, सिक्योरिटी और डिलीवरी एनवायरनमेंट से लैस है। यहां से ग्लोबल इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी टीमों को AI मॉडल ट्रेनिंग सर्विसेज दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *