उत्तराखंडनैनीतालराजनीति

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा – नकारात्मकता का पर्दाफाश कर, विकास के मुद्दे पर जनविश्वास हासिल करेगी भाजपा

कहा – राज्य के चुनावी इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल करेगी भाजपा
हल्द्वानी । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्य समिति को संबोधित करते हुए कहा, आज हम सब 2027 में प्रचंड बहुमत से हैट्रिक लगाने के संकल्प के लिए एकत्र हुए हैं। और यह सब संभव होगा देवतुल्य कार्यकर्ताओं की क्षमता, ताकत और समर्पण से। इसके अतिरिक्त हमारे पास दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन जैसे चुनावी प्रबंधक एवं रणनीतिकार हैं, प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी का लोकप्रिय मार्गदर्शन है। ऐसे में अब हमारा एक ही लक्ष्य है 2027 में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाना। ऐसी विजय जो राज्य के इतिहास में कभी नहीं हुई हो। जिसके लिए आने वाले महीनों में हमें हर वर्ग, हर जाति, हर समुदाय, हर क्षेत्र और घर-घर जनता का आशीर्वाद लेने जाना है।
उन्होंने कहा प्रदेश एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जनता के बीच ले जाने में प्रत्येक कार्यकर्ता चलता फिरता रिपोर्ट कार्ड बनेगा। हमें झूठ भ्रम, अफवाह, जातिवाद क्षेत्रवाद जैसी नकारात्मक राजनीति करने वालों को भी लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देना है। हमें पूर्व की कांग्रेस सरकारों और भाजपा सरकारों में हुए विकास का तुलनात्मक पहलू जनता के बीच रखकर सकारात्मक राजनीति करनी है। विपक्ष की बंटवारे और षड्यंत्रकारी राजनीति का पर्दाफाश करते हुए रोजगार, विकास, महिला, किसान एवं जनकल्याण के मुद्दों पर जनता का विश्वास अर्जित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *