उत्तराखंडनैनीतालराजनीति

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा – 60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह ,हम सबको जनता के बीच जाकर  इसी काले चेहरे को  करना है  बेनकाब

हल्द्वानी । भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के दूसरे सत्र को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रदेश के चार लोगों को अपनी टीम में स्थान देने पर आभार व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि भाजपा मात्रा राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का अणुव्रत चलने वाला अभियान है। राष्ट्र नायक मोदी के नेतृत्व में भारत समृद्ध शक्तिशाली गौरवशाली विरासत और सामाजिक मूल्यों को नई पहचान वाले देश के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने आवाह्न किया कि आओ हम सब मिलकर मोदी  के हाथों को मजबूत करें और विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बने। साथी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हमारी सरकार के कामों का सबसे बड़ा ब्रांड एंबेसडर है। 2014 के बाद मोदी  के नेतृत्व में देश ने अनेकों ऐसे ऐतिहासिक और साहसिक कदमों को उठाया है जिसकी सिर्फ कल्पना की जाती थी ।
उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि 60 वर्षों तक शासन करने वाली पार्टी अब देश और विदेश में झूठा भ्रम और अफवाह फैलाने का काम कर रही है। हम सबको जनता के बीच जाकर उनके इसी काले चेहरे को बेनकाब करना है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के उसे कथन को पूरा करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है जिसके तहत यह दशक उत्तराखंड का होगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का ही नतीजा है कि इस वर्ष अब तक 50 लाख से अधिक श्रद्धालु चार धाम की यात्रा पर आ चुके हैं इसी तरह जहां आदि कैलाश में 500 लोग भी नहीं पहुंचते थे इस वर्ष यह संख्या 60000 के पार पहुंच गई है। वही सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अब समय आ गया है कि अपनी उपलब्धियां का रिपोर्ट कार्ड लेकर हमें घर-घर जाना है और 27 की जीत को निश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *