कार्यसमिति के दूसरे सत्र में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेस को निशाने पर लिया – कहा – शुद्धिकरण राहुल गाँधी और कांग्रेस का विभाजनकारी षड्यंत्र
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के विचार को आगे बढ़ाने को धामी और टीम की पीठ थपथपाई
हल्द्वानी । भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेसी शुद्धिशकरण के झूठ पर जोरदार हमला करते हुए इसे राहुल गाँधी और कांग्रेस नेतृत्व का विभाजनकारी षड्यंत्र बताया है। उन्होंने पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए देवभूमि को पार्टी वैचारिक प्रतिबद्धता की भूमि बताया। वहीं आह्वाहन किया कि 27 विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के साथ हमें 29 के आम चुनाव की तरफ से मजबूती से कदम बढ़ाना है। उन्होंने भाजपा सरकार और प्रदेश संगठन की तारीफ करते हुए कहा, कार्यकर्ताओं का सामर्थ्य और जनता का विश्वास बताता है कि उत्तराखंड में भाजपा का विजय रथ नहीं रुकने वाला है। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने आवाहन किया कि अब समय आ गया है कि सरकार के कार्यों एवं उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाकर उनका विश्वास हासिल किया जाए। जिसके साथ हमें उनका भी बेनकाब करना है जो तुष्टीकरण एवं जातिवाद से देश समाज को बांटना चाहते हैं।
कार्यसमिति के दूसरे सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि इसी हल्द्वानी की धरती से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक राजनीतिक खेल खेलने का, षड्यंत्र रचने का काम किया। जो उनकी विभाजनकारी राजनीति है और विभाजनकारी सोच है। वे इस उत्तराखंड की पवित्र भूमि को अपवित्र कर ही नहीं सकती, जहाँ के लोग तो अपने गुरुओं को, अपने देवों, देवी-देवताओं को पूजते हैं। और हमारे लिए यहाँ के हर पत्थर में, कण-कण में शंकर बसा है, हम उस सोच के लोग हैं।
लेकिन यह ज़रूर है कि उन्होंने राजनैतिक खेल खेलने का प्रयास किया, जिस पवित्र भूमि से धर्म विशेष के नारे लगाए, इस पवित्र भूमि को अपमानित करने का काम किया। कहीं न कहीं आप उस पर राजनीति करना चाहते थे, इसलिए यहां राजनीति रोटी सेकने का प्रयास किया। मैं तो इसको षड्यंत्र मानता हूँ।
उन्होंने कांग्रेस के लोगों से पूछा कि आपका इतिहास क्या कह रहा है? आपने सीताराम केसरी के साथ क्या किया। इनका इतिहास रहा है दलितों के अपमान का! बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को जब चुनाव में उन्होंने हराने का काम किया, तो नेहरू जी ने एक पत्र लिखा था बड़ी प्रसन्नता के साथ एडविन माउंटबेटन को, कि हम बाबा भीमराव अंबेडकर को चुनाव हराने में सफल हुए और यह हमारी बड़ी जीत है। यह सोच थी आपकी! जिन्होंने संविधान को लिखने का काम किया, जिस दलित परिवार के बच्चे ने देश को एक दिशा दी, आपने इस नेतृत्व ने अपमानित करने का काम किया। बाबू जगजीवन राम को कांग्रेस ने किस दुर्व्यवहार करके पार्टी से बाहर निकालने का विवश किया, यह आपका इतिहास रहा है! अभी हाल ही में राजस्थान में कांग्रेस के अपने ही नगर अध्यक्ष को, जो दलित समाज से आते हैं, उनके उनको कांग्रेस के पार्टी के नेताओं ने सरेआम पीटने का काम किया, मारने का काम किया। कर्नाटक में, जहाँ से राष्ट्रीय अध्यक्ष आते हैं कांग्रेस के, उन्हीं के राज्य में आर. अखंड श्रीनिवास मूर्ति के घर पर, जो वहाँ के पूर्व विधायक हैं, दलित समाज से आते हैं, उनको पीएफआई के दंगाइयों ने जलाकर उनके घर को राख कर दिया, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने वोट बैंक और तुष्टिकरण के लिए एक आवाज़ नहीं उठाई और उस दलित नेता को कोई सुध तक लेने वाला नहीं था! यह कोई और राज्य नहीं, कर्नाटका का राज्य है । जहाँ से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आते हैं। केरल में एक दलित महिला जनप्रतिनिधि को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जानलेवा हमला किया, लेकिन संविधान की दुहाई देकर राहुल गाँधी वहाँ भी मुँह खोलने से बाज आए और उन्होंने वहाँ भी कोई आवाज़ नहीं उठाई।
इसलिए जिनका इतिहास दलितों के अपमान का रहा है, वो कभी भी दलित का सम्मान कर ही नहीं सकते। और जिन विषयों को आपने उठाया है, उस पर आप केवल राजनीति करना चाहते हैं।
बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राष्ट्रीय मीडिया संयोजक अनिल बलूनी, प्रदेश सहप्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल समेत प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी भी उपस्थित रहे।

