भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा – एसआईआर संवैधानिक प्रक्रिया, तुष्टिकरण को छोड़ जिम्मेदाराना रुख दिखाये कांग्रेस
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश मे चल रही त्रुटिहीन मतदाता सूची के लिए चल रही एसआईआर की प्रक्रिया मे सहयोग करना चाहिए, न बल्कि इसमें तुष्टिकरण का भाव देखकर विरोध करे। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी प्रकरण मे कांग्रेस जातीय समीकरण तलाश रही है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
चौहान ने कहा कि निर्वाचन आयोग को दिये गए शिकायती पत्र मे कांग्रेस ने एसआईआर मे महज धर्म विशेष के लोगों को प्रताड़ित करने की बात की है और यह उसके पुराने स्वभाव तुष्टिकरण से मेल खाता है। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग और जाति से भी लोग प्रक्रिया में सहयोग कर रहे हैं और उनको भी नोटिस मिल रहे हैं, अथवा वह नाम काटे जाने की आशंका जताते रहे हैं। हालांकि बिना सुनवाई के किसी का नाम काटा जाना संभव नही है, लेकिन कांग्रेस महज एक पक्षीय बात कर रही है और इससे साफ है कि उसकी मंशा मे खोट है। महज कुछ विधान सभा क्षेत्र और वर्ग विशेष की बात कर कांग्रेस अपने इरादों को ही जाहिर कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एसआईआर प्रक्रिया में दर्ज आपत्तियों में शिकायत के बजाय उनके निस्तारण में सहयोग की करने की जरूरत है। त्रुटिहीन मतदाता सूची निर्माण सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, लिहाजा भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह उन्हें भी मतदाताओं एवं संवैधानिक संस्थाओं की मदद करनी चाहिए। कांग्रेस हमेशा की तरह इस बार भी एसआईआर पर दोहरा रुख अपना रही है, एक तरफ त्रुटिहीन मतदाता सूची की वकालत करती है, दूसरी तरफ अनमेप्ड और आपत्तियों पर झूठे आरोप लगाती हैं। न तो कांग्रेस पार्टी की मंशा है सफल एसआईआर की और न ही उनके पास प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्म और जातीय कार्ड खेलकर वातावरण को दूषित करने की कोशिश कर रही है और जनता उसकी मंशा को भली भाँति जानती है। भाजपा का मत सबका साथ सबका विकास है और कांग्रेस की जाति और धर्म आधारित बांटने की कोशिश का जनता करारा जवाब देगी।