उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

मन की बात’ के 136वें संस्करण का हुआ सामूहिक श्रवण, जोगेंद्र पुंडीर ने कहा – भाजपा का मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति

संगठन की मजबूती और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री सबोध उनियाल रहे मौजूद 
देहरादून। कैंट विधानसभा के नंदा देवी मंडल अंतर्गत वार्ड नंबर 33, यमुना कॉलोनी स्थित फर्स्ट क्लब में देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल  की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने किया। कार्यक्रम के दौरान  कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी  द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से सीधा संवाद स्थापित किया जाता है। यह कार्यक्रम देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे नागरिकों और समाज के प्रेरणादायी प्रयासों को सामने लाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। ‘मन की बात’ ने देशवासियों के बीच जनभागीदारी, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को और अधिक मजबूत करने का कार्य किया है।
इस अवसर पर विकास शर्मा, देवेंद्र बिष्ट, राहुल जुयाल, सुधांशु तिवारी, अनुराज छेत्री, निखिल राजपूत, दीवान प्रजापति, बबलू प्रजापति सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
जोगेंद्र पुंडीर ने कहा – भाजपा का मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति
कार्यक्रम के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता  जोगेंद्र  पुंडीर  ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करता है। भाजपा का मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से संगठन निरंतर मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है और उत्तराखंड भी मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
जोगेंद्र  पुंडीर  ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ पर्यावरण और हरित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और सुखद भविष्य के लिए भी आवश्यक है।
इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में वृक्षों का वितरण किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से इन वृक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में रोपित कर उनकी देखभाल करने तथा समाज के अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संगठन की मजबूती, जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री  मोदी  द्वारा दिए गए संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *