उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

रायपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने किया खुलासा -3 आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: जनपद देहरादून के रायपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने दबिश देकर घटना में शामिल तीन मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा है।
बीते 3 जुलाई की रात रायपुर स्थित रिंग रोड पर शराब के ठेके के पास 3-4 अज्ञात हमलावरों ने अचानक पिस्टल से फायरिंग कर दी। इस घटना में नवीन राणा और कमेन्द्र शर्मा घायल हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित दिवाकर खण्डूडी की तहरीर पर थाना रायपुर में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कि थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने 5 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और मुखबिरों व पीड़ितों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की। सटीक सूचना पर आज 5 जुलाई को पुलिस ने थानो रोड, सोढ़ा सरोली क्षेत्र से तीन आरोपियों को दबोच लिया।
पुरानी रंजिश बनी वजह पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी अक्षय प्रधान (निवासी बिजनौर) का बिजनौर में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान घायल कमेन्द्र शर्मा और उसके साथियों से विवाद हुआ था। तब से ही दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। अक्षय प्रधान अपने साथियों के साथ देहरादून पहुंचा था, जहाँ विवाद के दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी अरुण कुमार उर्फ छोटू, उम्र 27 वर्ष, निवासी रिंग रोड, रायपुर (मूल निवासी बिजनौर,  सन्नी कुमार, उम्र 24 वर्ष, निवासी किद्दूवाला, देहरादून (मूल निवासी बिजनौर व आदर्श सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी शिमला बायपास रोड (मूल निवासी बिजनौर को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *