हैवानियत – पांच साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले दरिंदे होशियार सिंह को पिथौरागढ़ पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार
पहले भी एक नाबालिग के साथ कुकर्म के आरोप में जा चुका है जेल
पिथौरागढ़: सीमांत जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में दिन दहाड़े पांच साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एक बच्चे के साथ कुकर्म करने के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि चार दिन पहले एक व्यक्ति ने कोतवाली पहुंचकर पांच साल की बेटी के दोपहर में अचानक लापता होने की सूचना पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 140 (3) BNS के तहत गुमशुदगी दर्ज की गई। मामले की जांच एसआई बबीता टम्टा को सौंपी गई।
मुकदमा दर्ज होने के बाद एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे के निर्देश पर चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। लगभग 20-25 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इस दौरान एक व्यक्ति लापता बालिका को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया।पुलिस टीम ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को गुम होने के आठ घंटे के भीतर टनकपुर तिराहे के पास से बरामद कर लिया।
बालिका को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल परीक्षण के आधार पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर अभियोग को धारा 65(2) /115(2) /137(2)/351(3) BNS व 5/6 पॉक्सो एक्ट बढ़ोत्तरी की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों की गठन किया। नगर के सरकारी व निजी लगभग 50-60 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय होशियार सिंह निवासी रई धनौड़ा पिथौरागढ़ के रूप मे हुई।
पुलिस ने बताया कि 25 जून को देर रात आरोपी होशियार सिंह को पुनेड़ी महर जाने वाली रोड पर स्थित बैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। होशियार सिंह का मेडिकल परीक्षण कराया गया।इस दौरान आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है।

आरोपी होशियार सिंह पहले भी 11 साल के बालक के साथ कुकर्म करने के आरोप में जेल जा चुका है। वर्ष 2024 में धारा 363 IPC में 07 वर्ष के कारावास और धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट में पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा हुई थी। आरोपी लॉकअप पिथौरागढ़, अल्मोड़ा जेल, सितारगंज जेल और हरिद्वार जेल में रह चुका है।
आरोपी इन दिनों हरिद्वार जिला कारागार से गत 14 मई को निजी मुचलके पर रिहा होकर बाहर आया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए न्यायालय में प्रभावी पैरवी की जाएगी। इधर विभिन्न संगठनों ने आरोपी युवक को फांसी की सजा देने की मांग की है। इस घटना को लेकर लोगों में कड़ा आक्रोश है।