अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया सामूहिक योगाभ्यास – परेड ग्राउंड में दिया योग से स्वास्थ्य का संदेश, शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम है योग
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल , कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा व खजान दास हुए कार्यक्रम में शामिल
देहरादून । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, देहरादून डॉ मिथिलेश कुमार की और से परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में सहभागिता कर विशाल जनसमूह ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास किया।
जिला मीडिया प्रभारी एवं आईटी एक्सपर्ट डॉ डीसी पसबोला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सुबोध उनियाल स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री, सौरभ बहुगुणा कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री, समाज कल्याण मंत्री खजान दास, जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज शर्मा , अपर डीएयूओ डॉ सविता कोठियाल सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, चिकित्सकों एवं कार्मिकों की उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
डॉ पसबोला ने बताया कि इसके अतिरिक्त जिला देहरादून के दूरस्थ क्षेत्रों हनोल (महासू), त्यूणी, देहरादून एवं लाखामंडल, चकराता, देहरादून में भी आयुष विभाग देहरादून द्वारा कामन योगा प्रोटोकॉल योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसका लाभ बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह द्वारा लिया गया। साथ ही आयुष विभाग के सभी आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों में स्थानीय जनता द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रमों का लाभ उठाया गया।
योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम है। योग हमें अनुशासन, संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देता है।

