उत्तराखंडदेहरादून

चारधाम यात्रा : रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक,श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुलिस ने उठाया कदम

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए देहरादून पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश स्वयं ‘ग्राउंड जीरो’ पर उतरकर यात्रा व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए पुलिस ने यात्रा मार्ग पर आवाजाही के लिए कड़े नियम लागू किए हैं।
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने यात्रा मार्ग पर रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक वाहनों के संचालन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। इस अवधि में यात्रा पर जाने वाले किसी भी वाहन को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है। प्रतिबंधित समय के दौरान ऋषिकेश पहुंचने वाले वाहनों को आईडीपीएल पार्किंग में व्यवस्थित रूप से पार्क कराया जा रहा है, ताकि सुबह होते ही श्रद्धालु बिना किसी बाधा के अपनी यात्रा आगे बढ़ा सकें।
एसएसपी के निर्देशों का पालन करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के साथ बेहद सौहार्दपूर्ण और मित्रवत व्यवहार कर रहे हैं। पुलिस का मुख्य उद्देश्य न केवल यातायात प्रबंधन है, बल्कि यात्रियों की हर संभव सहायता करना और उन्हें एक सुरक्षित अनुभव प्रदान करना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *