पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली, राजस्थान में है दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास
देहरादून। दून पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया है। पटेलनगर क्षेत्र में नयागांव बैरियर पर चेकिंग के दौरान राजस्थान से आए बदमाशों के एक गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक कुख्यात बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने सघन कॉम्बिंग अभियान चलाकर दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाशों का राजस्थान में लंबा आपराधिक इतिहास है और वे विकासनगर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
क्षेत्राधिकारी सदर अंकित कंडारी ने बताया कि घटना 4 जून 2026 की रात की है। पटेलनगर पुलिस नयागांव बैरियर पर चेकिंग कर रही थी, तभी राजस्थान नंबर की एक सफेद स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने बैरियर तोड़ दिया और वाहन को पुलिस टीम पर चढ़ाने की कोशिश की। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की एक गोली पुलिस के निजी वाहन के शीशे पर भी लगी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिससे एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान रिंकू मीणा पुत्र सियाराम, निवासी जिला दौसा, राजस्थान के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वे अपने चार अन्य साथियों के साथ विकासनगर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने आए थे। उसे इलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अंधेरे का फायदा उठाकर भागे अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने विनोद कुमार मीणा पुत्र रामलाल मीणा, निवासी जिला करौली, राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से भी अवैध हथियार बरामद हुए हैं। गिरफ्तार दोनों बदमाशों के खिलाफ राजस्थान के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और चोरी जैसे कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्विफ्ट कार, दो तमंचे (315 बोर), चार जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने कोतवाली पटेलनगर में धारा 109(1), 3(5) बीएनएस तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और फरार अन्य बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इस साहसिक कार्रवाई में कोतवाली पटेलनगर के प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुसाईं, एसओजी नगर प्रभारी संदीप कुमार और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।