उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

दो दिवसीय  दौरे पर 4 जून को उत्तराखंड आयेंगे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

देहरादून में वरिष्ठ  नेताओं व कार्यकर्ताओं से 
करेंगे मुलाकात,
अल्मोड़ा में जनसभा व पौड़ी में पूर्व सैनिकों से करेंगे संवाद
देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा फाइनल हो गया है। राहुल गांधी चार और 5 जून को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों का भ्रमण करेंगे।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी  इस दौरान  अल्मोड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे और देहरादून में वरिष्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं से चुनावी समर पर चर्चा करेंगे।
कांग्रेस इसे 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत के रूप में देख रही है। पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल का मानना है कि राहुल गांधी के दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आएगी और संगठन को मजबूती मिलेगी।
प्रदेश कांग्रेस की और से जारी कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी 4 जून को सबसे पहले अल्मोड़ा पहुंचेंगे, जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। कुमाऊं क्षेत्र में आयोजित इस सभा को कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देख रही है। माना जा रहा है कि सभा में बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, भू-कानून और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
इसी दिन राहुल गांधी पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। उत्तराखंड को सैनिक बाहुल्य राज्य माना जाता है और यहां बड़ी संख्या में सैनिक व पूर्व सैनिक परिवार रहते हैं। ऐसे में यह कार्यक्रम राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वहीं 5 जून को देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें प्रदेशभर से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन के जरिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *