भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के जन्मदिवस पर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का जोगेंद्र पुंडीर ने किया सम्मान, कहा – भाजपा राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक विशाल परिवार
कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं संगठनात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत दिखाई दिया
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के जन्मदिवस के अवसर पर एवं गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिलाने वाले समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के सम्मान में वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने भव्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सम्मान समारोह का आयोजन किया ।
21 कैंट विधानसभा अंतर्गत कांवली स्थित जोगेंद्र सिंह पुंडीर के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, राष्ट्रसेवा एवं समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं संगठनात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत दिखाई दिया।
इस अवसर पर नंदा देवी मंडल में निवासरत मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के प्रति अपने समर्पण एवं मेहनत का सम्मान बताते हुए जोगेंद्र पुंडीर का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त करने एवं आगामी चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास” के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राकेश गिरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक पूंजी हैं और संगठन की सफलता कार्यकर्ताओं की निष्ठा एवं मेहनत पर आधारित है। वहीं महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि भाजपा सरकार विकास एवं जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है और आने वाले समय में संगठन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।
यह सम्मान समारोह नंदा देवी मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री शेखर नौटियाल एवं मंडल महामंत्री विकास बेनीवाल ने संयुक्त रूप से किया । संचालन के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों एवं भाजपा की उपलब्धियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में हरिओम ओमी , डॉ. उदय पुंडीर, प्रवेश मग्गू, समिधा गुरुंग, विनोद पवार, अशीष शर्मा जी ,पार्षद रेणु देवी, पार्षद बबीता गुप्ता, पार्षद संजय सिंघल, सोनू बाबूराम, सूरज प्रकाश भाटिया, कविता चौहान, मुक्त वर्मा, भगत भंडारी, धीरज ग्रोवर, अनुराज छेत्री, नवल थापा, रिता विशाल, अनीता मल्होत्रा, सुप्रिया डोभाल, चंपा महाजन, पवन डबराल, एसपी सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भाजपा राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक विशाल परिवार :जोगेंद्र
कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ व भाजपा नेता जोगेंद्र पुंडीर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक विशाल परिवार है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण एवं बूथ स्तर तक की मजबूत संगठनात्मक संरचना ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के कारण ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनकर देश एवं प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा गरीब, शोषित, वंचित एवं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। यही कारण है कि आज देश की जनता भाजपा की नीतियों एवं नेतृत्व पर लगातार विश्वास व्यक्त कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें तथा समाज के हर वर्ग को संगठन से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।