उत्तराखंडदेहरादून

गंदगी और गोबर को नाले में बहाने वाले डेयरी स्वामियों पर चला नगर निगम का डंडा – कई का चालान कर अर्थदंड वसूला, सुधार के लिए दी गई चेतावनी

नगर निगम के पशु चिकित्सा अनुभाग की टीम ने 
कई क्षेत्रों में डेयरियों का किया निरीक्षण 
 देहरादून ।  नगर निगम के पशु चिकित्सा अनुभाग की टीम ने पार्षद  आलोक कुमार वार्ड संख्या-72  के देहराखास स्थित सामुदायिक केन्द्र के आस-पास का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ अव्यवसायिक डेयरी स्वामियों ( मनमोहन सिंह नेगी,  बृज मोहन सिंह नेगी, श्रीमती सरोजनी) द्वारा इस स्थान पर अवैध रूप से गोबर डाला जा रहा था, जिससे क्षेत्र में गंदगी एवं दुर्गंध की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इस बावत कई बार क्षेत्रीय लोगों द्वारा तथा अन्य माध्यमों से निरंतर शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिस पर कार्यवाही करते हुये टीम द्वारा उपरोक्त अव्यवसायिक डेयरी स्वामियों के विरूद्ध नोटिस की कार्यवाही की गई तथा अपने पशुओं का पंजीकरण कराने के लिए पंजीकरण फार्म वितरित किये गये ।साथ ही उनको निर्देश दिये गये कि 03 दिवस के भीतर सामुदायिक केन्द्र से गोबर साफ करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही उनको चालानी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
इस सामुदायिक केन्द्र से लगते हुए वार्ड 73 में भी निरीक्षण किया गया तथा वहां पर भी डेयरी स्वामियों को डेयरी पंजीकरण कराने के लिए फार्म वितरित किये गये। दोनों वार्डो के डेयरी स्वामियों को बताया गया कि किसी भी स्थिति में गोबर को नाले में न बहाया जाय अन्यथा की स्थिति में उनके विरूद्ध सख्त चालानी कार्यवाही की जायेगी।
वार्ड संख्या 65 की डेयरी का भी निरीक्षण लगातार आ रही शिकायतों के क्रम में किया गया जिसमें डेयरी स्वामी  वाजिद, पहलवान डेयरी, नेहरू ग्राम गढवाली कालोनी, देहरादून को दो बार नोटिस दिया गया , लेकिन शिकायत का निस्तारण डेयरी स्वामी द्वारा न करने पर रू 41,000/- की चालानी कार्यवाही का नोटिस दिया गया जिस पर इनके द्वारा चालान जमा न करने की स्थिति में इस डेयरी को नियमानुसार सील करने की कार्यवाही की जायेगी के आदेश भी डेयरी स्वामी को दिये गये।
इसके साथ ही धोरन के पास दून ट्राफलगर सोसायटी के पास स्थित एक डेयरी की शिकायत प्राप्त होने पर जांच की गई जिसमें अत्यधिक गंदगी पाई गई तथा गोबर का निस्तारण ठीक से नहीं किया जा रहा था। इस डेयरी की शिकायत पशु- प्रेमियों द्वारा प्राप्त हुयी थी जो मौके पर भी उपस्थित थे। इस डेयरी की स्वामी श्रीमती मृदुला गुरंग को तत्काल रू 20,000/- के चाालनी कार्यवाही का नोटिस दिया गया इससे पूर्व भी उक्त डेयरी की शिकायत प्राप्त होने पर चालानी एवं नोटिसी कार्यवाही की जा चुकी है।
इसके अलावा जिलाधिकारी महोदय के जनता दरबार कार्यक्रम से प्राप्त शिकायत के क्रम में हिमज्योति इन्कलेव शिमला बाईपास पित्थुवाला देहरादून की श्रीमती अनुपमा शर्मा द्वारा की गई डेयरी से संबंधित शिकायत के क्रम में श्रीमती अनुपमा शर्मा के घर से लगती हुयी डेयरी का व्यवसाय करने वाले  बुन्दु हसन की डेयरी का निरीक्षण किया गया जिसमें उनके द्वारा बिना पंजीकरण के पशुओं को रखा गया था तथा गोबर नाले में बहाया जा रहा था। इनको इस बाबत रू 20,000/- की चालानी कार्यवाही का नोटिस दिया गया तथा तत्काल  अनुपमा शर्मा की दीवार से लगती हुयी डेयरी की दीवार को बंद करने के आदेश दिये गये जिससे पड़ोसियों के घर मे बदबू को रोका जा सके। अन्यथा की स्थिति में इस डेयरी को नियमानुसार सील करने की कार्यवाही की जायेगी के आदेश भी डेयरी स्वामी को दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *