उत्तराखंडदेहरादूनमनोरंजन

जौनसार बावर के सुप्रसिद्ध गीतकार श्याम सिंह चौहान उत्तराखण्ड गौरव सम्मान ” से नवाजा, सचिव डॉ आर राजेश और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी के हाथों   पहली जौनसारी फिल्म  “मेरे गांव की बाट” में लिखे शानदार गीतों के लिए ”  किया गया सम्मानित 

 चौहान 28 वर्ष से लेखन के क्षेत्र में कर रहे काम, अभी तक लिख चुके हैं 300 गीत

देहरादून । राजधानी देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में जौनसार बावर के सुप्रसिद्ध गीतकार श्याम सिंह चौहान को पहली जौनसारी फिल्म  “मेरे गांव की बाट” में लिखे गए शानदार गीतों के लिए “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान ” पुरस्कार प्रदान किया गया ।
देहरादून में उनको यह सम्मान  सचिव डॉ आर राजेश कुमार तथा मुख्यमंत्री के अपर सचिव एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने प्रदान किया ।
उल्लेखनीय है इस फिल्म में उनके द्वारा लिखे गए गीत एक वर्ष में ही 5 मिलियन लोगों ने देखे और सुने हैं l श्याम सिंह चौहान 28 वर्ष से लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है l अभी तक वह 300 गीत लिख चुके हैं l उनके गीतों को गढ़वाल, हिमाचल तथा जौनसार के नामी कलाकारों ने अपनी आवाज दी है l अभी हाल में   गढरत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने श्याम सिंह चौहान  द्वारा लिखे गए गीत “पुराणी प्रीत ” जो सुमीकल प्रोडक्शन पर लॉन्च किया गया था, को अपनी आवाज दी थी l  यह गीत भी 1 माह में ही एक मिलियन से अधिक लोगों ने पसंद किया था ।
उत्तराखण्ड गौरव सम्मान मिलने पर के एस चौहान तथा मेरे गांव की बाट फिल्म की पूरी टीम ने श्याम सिंह चौहान को बहुत बहुत बधाई दी है ।
श्याम सिंह चौहान कहा कि यह पुरस्कार मेरे लिए संजीवनी का काम करेगा तथा आगे भी अपने गीतों के माध्यम से समाज में और भी अधिक सेवा करने का प्रयास करूँगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *