देश के 12 शहरों में Heat-Resilient Model विकसित किये जाने की प्रक्रिया के तहत नगर निगम, देहरादून का चयन
देहरादून।भारत सरकार ने देश के 12 चयनित शहरों में “National Institute of Urban Affairs (NIUA)” के सहयोग से Heat-Resilient Model विकसित किये जाने की प्रक्रिया के अंतर्गत नगर निगम, देहरादून का चयन किया है। इस पहल के तहत करार की प्रक्रिया अग्रसर हैं।
इस कार्ययोजना का उद्देश्य बढ़ते तापमान एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करते हुए शहर को अधिक सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल बनाना है। योजना के अंतर्गत शहर में व्यापक स्तर पर हरित क्षेत्रों का विकास, जल संरक्षण को बढ़ावा, सार्वजनिक स्थलों पर छायादार एवं पर्यावरणीय दृष्टि से अनुकूल व्यवस्थाओं का विस्तार तथा नागरिकों के लिये बेहतर शहरी वातावरण तैयार किया जायेगा।
नगर निगम द्वारा विभिन्न प्रमुख स्थलों, पार्कों, सड़क किनारे क्षेत्रों एवं सार्वजनिक परिसरों में
Heat-Resilient Infrastructure
Heat-Resilient Infrastructure विकसित किये जाने पर विशेष कार्य किया जायेगा। इसके साथ ही हरित पट्टियों के विस्तार एवं तापमान नियंत्रण के लिए पौधारोपण अभियान को भी प्राथमिकता दी जायेगी।
योजना के अंतर्गत ऐसे सार्वजनिक स्थलों का विकास किया जायेगा, जहाँ नागरिकों को अत्यधिक गर्मी के दौरान राहत मिल सके। इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण एवं सतत शहरी विकास को ध्यान में रखते हुए आधुनिक एवं नवाचार आधारित व्यवस्थाओं को भी शामिल किया जायेगा।
नगर आयुक्त नमामि बंसल द्वारा इस पहल को शहर के भविष्य के लिये एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। यह कार्ययोजना न केवल देहरादून को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के प्रति अधिक सक्षम बनाएगी, बल्कि शहर को एक स्वच्छ, हरित, सुरक्षित एवं सतत विकास वाले मॉडल शहर के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

