उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश की जनता से की अपील – कहा,  राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व

कहा – देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान 
रहेगा हमारा यह कदम
देहरादून। पश्चिम एशिया में चल रहे विवाद के बीच गैस और अन्य ऊर्जा संसाधनों की पर्याप्त मात्रा में सप्लाई नहीं हो पा रही है। जिसके चलते भारत सरकार लगातार, इस बात पर जोर दे रही है कि ऊर्जा संसाधनों का सीमित इस्तेमाल किया जा जाए। इसी बीच पीएम मोदी की ओर से तेलंगाना की एक रैली में दिए गए बयान के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेश की जनता से अपील की है। सीएम धामी ने कहा है कि राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से की गई अपील केवल आर्थिक बचत के लिए नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
संकट के चलते विदेशी मुद्रा बचाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने एक साल के लिए सोने की खरीद और विदेश यात्रा स्थगित करने का आह्वान किया है।सीएम  धामी ने कहा कि अगर हम सभी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अनावश्यक विदेश यात्रा को टालना, स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देना, पेट्रोल डीजल की खपत कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना, ऊर्जा की बचत करना, एक साल के लिए स्वर्ण आभूषणों की खरीद से बचना, खेती में रासायनिक उर्वरक की बजाय प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल करना और खाद्य तेल का संयमित उपयोग करना जैसे छोटे छोटे संकल्प लें। देश की अर्थव्यवस्था में ये हमारा एक महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। सीएम ने कहा कि देवभूमि के नागरिक हमेशा राष्ट्र हित में अग्रणी रहे हैं। ‘वोकल फॉर लोकल’  और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी सफल होगा जब हर नागरिक अपने स्तर पर योगदान देसीएम ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य की जनता प्रधानमंत्री के आह्वान को जन आंदोलन का रूप देगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और सभी नागरिकों की सहभागिता से ये संकल्प और अधिक मजबूत होगा।
प्रधानमंत्री मोदी दे चुके हैं सुझाव 
दरअसल, हैदराबाद में तेलंगाना भाजपा की ओर से आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में संकट के बीच विदेशी मुद्रा संरक्षण के लिए पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने, शहरों में मेट्रो रेल सेवाओं का उपयोग करने, कारपूलिंग करने, इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिक उपयोग करने, पार्सल परिवहन के लिए रेलवे सेवाओं का उपयोग करने और घर से काम करने का सुझाव दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *