भाजपा मुख्यालय में जमकर मनाई गई बंगाल , असम व पांडिचेरी में मिली शानदार जीत की खुशी, जश्न में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, कहा, यह जीत उत्तराखंड में 29 के सेमीफाइनल, 32 के फाइनल में भी दोहराएंगे
सीएम धामी ने खिलाई झाल मुड़ी,कार्यकताओं ने प्रदेश नेतृत्व के साथ जमकर होली दिवाली एक साथ मनाई ,
बोले – जीत ने गंगोत्री से गंगासागर तक भारत को किया भगवामय
देहरादून । बंगाल समेत 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। झाल मूडी के स्वाद संग होली दिवाली मनाते हुए सीएम धामी ने इसे गंगोत्री से गंगासागर तक भगवामय तस्वीर बताया। साथ ही इस जीत को 29 के सेमीफाइनल और 32 के फाइनल में उत्तराखंड में भी दोहराने का आह्वान किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने इन जीतों, विशेषकर बंगाल की जीत को पार्टी संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित किया।
पार्टी मुख्यालय में हुए इस जोरदार जश्न में कार्यकताओं ने प्रदेश नेतृत्व के साथ जमकर होली दिवाली एक साथ मनाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व सीएम डा रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कार्यकर्ताओं संग रंग गुलाल से होली खेली। वहां संगठन और नेतृत्व की गगनचुंबी नारों के साथ हुई आतिशबाजी से कार्यकर्ताओं ने आसमां सर पर उठा दिया। जश्न उस समय और खास हो गया , जब बंगाल की प्रवासी महिलाओं द्वारा वहां का पारम्परिक धुनुची नृत्य प्रस्तुत किया। जिसमें मिट्टी के बर्तन में नारियल और धूप जलाकर धुंआ से माहौल को पवित्र और सुगंधित किया। साथ ही वहां की विशेष उलू ध्वनि से खुशी का इजहार किया। उसके बाद सभी ने बंगाल की पारंपरिक और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस चुनाव में प्रचारित झाल मुड़ी का स्वाद लिया।
इस अवसर कर कार्यकताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने आसाम हैट्रिक, पांडिचेरी की लगातार दूसरी जीत और बंगाल में ऐतिहासिक जीत के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी के मार्गदर्शन और पार्टी केंद्रीय नेतृत्व में इन जीतों ने गंगोत्री से गंगासागर तक पूर्णतया देश को भगवामय कर दिया है। कहा, मुझे भी संदेशखाली और अन्य स्थानों पर चुनाव प्रचार के लिए जाने का मौका मिला। आज मां काली के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है वहां सरकार का बनना। ये सभी जीतें और विशेषकर जनसंघ के संस्थापक की भूमि पर भगवा फहराया जाना हम सबके लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है।
कहा कि, हमारे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की रणनीति से उनके कार्यकाल की शानदार जीत से शुरुआत हुई है। अब हम इसे उत्तराखंड में भी 29 के सेमीफाइनल, और 32 के फाइनल में भी दोहराएंगे। आज कश्मीर से कन्याकुमारी और अटक से कटक तक भगवा लहरा रहा है। उत्तराखंड में भी इस जीत और पीएम के संदेश को हमें घर घर ले जाना है।आज हुए भव्य जश्न में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष
नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल, दीप्ति रावत, विधायक सविता कपूर, सरकार में दायित्वधारी डॉ देवेंद्र भसीन, श्रीमती विनोद उनियाल, डॉ गीता खन्ना , मधु चौहान, मधु भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, आदित्य चौहान, जगमोहन रावत, रुचि भट्ट, विपुल मेंदोली समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकरी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
उत्तराखंड के लिए भी लाभदायक रहने वाला है
जीत का यह उत्साह : महेंद्र भट्ट
इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्श महेंद्र भट्ट भट्ट ने खुशी जताते हुए कहा, आज उस किले को फतह किया , जिसके लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कुर्बानी दी है।
उन्होंने कहा कि, ये उत्साह उत्तराखंड के लिए भी लाभदायक रहने वाला है। अब हम सब धामी के नेतृत्व में तीसरी बार देवभूमि में कमल खिलाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्रि और मंत्री धन सिंह रावत समेत चुनावी राज्यों में गए कार्यकर्ताओं और 45 पूर्णकालिकों के योगदान का भी धन्यवाद किया।उन्हें 3 राज्यों की जीत विशेषकर बंगाल की जीत को भाजपा विचार प्रेरणता और जनसंघ संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित करते हुए उन्हें एक सच्ची श्रृद्धांजलि बताया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि जीत का यह उत्सव प्रदेश में अगले 3 दिन मनाया जाएगा।
27 में भी उत्तराखंड में भाजपा की सरकार तीसरी बार लायेंगे : डॉ निशंक
पूर्व सीएम डा रमेश पोखरियाल निशंक ने कार्यकर्ताओं के बलिदान को याद करते हुए इस जीत को सौभाग्य का अभूतपूर्व क्षण बताया। उन्होंने इन चुनावों में मुख्यमंत्री, मंत्री डॉ धन सिंह रावत और प्रदेश के कार्यकर्ताओं के योगदान को भी शानदार बताया उन्होंने अटल के उस विचार को याद करते हुए कहा, अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा की तर्ज पर आज देश के कोने कौने में कमल खिल रहा है। प्रदेश की जनता ने भी मन बनाया हुआ है और 27 में भी उत्तराखंड में भाजपा की सरकार तीसरी बार लायेंगे।