आस्था: चारधाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु , केदारनाथ धाम में पहुंचे सबसे ज्यादा 1,24,782 तीर्थ यात्रियों ने किए दर्शन
बीते दिवस शनिवार को 55 हजार 998 से तीर्थ यात्री चार धाम पहुंचे
देहरादून।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार विगत शनिवार सांय 7:00 बजे तक श्री बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में 02 लाख 38 हजार 590 तीर्थ यात्रियों ने दर्शनों का पुण्य लाभ प्राप्त किया। शनिवार को 55 हजार 998 से तीर्थ यात्री चार धाम पहुंचे।
बद्रीनाथ धाम में 37 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
श्री बद्रीनाथ धाम में कपाट खुलने की तिथि 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 37,884 तीर्थयात्री धाम पहुंचे। शनिवार को धाम में 13,107 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
केदारनाथ धाम में पहुंचे सबसे अधिक 1,24,782 तीर्थ यात्री
श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 22 अप्रैल से चार दिनों के भीतर 1,24,782 तीर्थयात्री धाम पहुंचे। शनिवार को धाम में 31,160 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में 75,924 श्रद्धालु पहुंचे
श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपट खुलने की तिथि 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 75,924 तीर्थ यात्रियों ने धामों में दर्शन किए। यमुनोत्री धाम में आज 38,206 तीर्थ यात्रियों ने तथा गंगोत्री धाम में 37,718 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।