सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध बिक्री करने वालों पर दून पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ जारी – छापा मारकर पकड़े 32 गैस सिलेंडर , एक गिरफ्तार
21 भरे हुए घरेलू सिलेंडर, 6 खाली घरेलू सिलेंडर, 1 भरा हुआ कमर्शियल सिलेंडर और 4 भरे हुए पेट्रोमैक्स सिलेंडर शामिल
देहरादून।राजधानी में रसोई गैस के संकट के बीच सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध बिक्री करने वालों पर दून पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने निरंजनपुर सब्जी मंडी क्षेत्र में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 32 अवैध एलपीजी सिलेंडर बरामद हुए हैं।
वर्तमान में घरेलू गैस की आपूर्ति में चल रही किल्लत को देखते हुए एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को कालाबाजारी में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके चलते क्षेत्राधिकारी सदर अंकित कंडारी के निर्देशन में पटेल नगर पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। 18 अप्रैल की रात मुखबिर से सूचना मिली कि निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास एक बंद पड़े पेट्रोल पंप के पीछे बने कमरे में भारी मात्रा में गैस सिलेंडर छिपाकर रखे गए हैं, जिन्हें ऊंचे दामों पर अवैध रूप से बेचा जा रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की और वहां से भूपेन्द्र मंडल पुत्र हरिचरण मंडल, निवासी सीतामढ़ी (बिहार) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके पर खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया। जांच के दौरान आरोपी के पास से कुल 32 सिलेंडर बरामद हुए, जिनमें 21 भरे हुए घरेलू सिलेंडर, 6 खाली घरेलू सिलेंडर, 1 भरा हुआ कमर्शियल सिलेंडर और 4 भरे हुए पेट्रोमैक्स सिलेंडर शामिल हैं।अभियुक्त के खिलाफ थाना पटेलनगर में आवश्यक वस्तु सेवा अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। इस पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसांईं, चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह पुंडीर, हेड कांस्टेबल सुशील और कांस्टेबल प्रवीण शामिल रहे।