कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा – प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव , उत्तराखण्ड आगमन पर हाथीबड़कला बाजार में जनसंपर्क कर दिया लोगों को निमंत्रण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, जिसका प्रमाण है कि वे लगातार राज्य का दौरा करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रदेशवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा केदार की धरती से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रधानमंत्री के इस विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार काम कर रही है।
इससे पहले मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों के साथ बैठक भी की, जिसमें उन्होंने देहरादून के गढ़ी कैंट में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग, सुरेन्द्र राणा, अमोल डोभाल, मोहित खरोला, मेघा भट्ट सहित पूर्व सैनिक कैप्टन दिनेश प्रधान, कैप्टन सुखबहादुर गुरुंग, कैप्टन टीडी भूटिया, कैप्टन लाल सिंह रावत, मेजर एमएस रावत आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

