उत्तराखंडदेहरादून

रायपुर विधानसभा सम्मेलन में मुख्यमंत्री को क्रिकेट का बल्ला देकर किया सम्मान,  धाकड़ धामी’ और ‘धुरंधर धामी’ की दी गई संज्ञा

कांग्रेस में शामिल लोगों को बताया ‘फ्यूज बल्ब’: सुबोध उनियाल 
देहरादून: नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में ‘रायपुर विधानसभा सम्मेलन 2026’ का आयोजन किया गया. जिसमें बीजेपी ने संगठन को मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया. वहीं, कांग्रेस में शामिल हो रहे नेताओं को लेकर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
इस सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों के साथ पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्षों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली. वहीं, कार्यक्रम में एसआईआर प्रशिक्षण के तहत केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान मुख्यमंत्री धामी को ‘धाकड़ धामी’ और ‘धुरंधर धामी’ की संज्ञा दी गई. साथ ही उनका सम्मान क्रिकेट बल्ला देकर किया गया.
सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. जबकि, प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल विशिष्ट अतिथि रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक उमेश शर्मा काउ ने की. सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की ताकत ही बीजेपी की सबसे बड़ी पूंजी है.
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहे सरकार की योजनाएं: उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. सीएम धामी ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और कई क्षेत्रों में राज्य अग्रणी बन चुका है.
हालांकि, भाजपा ने इन दल-बदल को सिरे से खारिज किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘जिन नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, वे पहले ही पार्टी से निष्कासित थे या लंबे समय से सक्रिय नहीं थे, ऐसे में उनके जाने से बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा.’
फ्यूज बल्बों को इकट्ठा कर रही कांग्रेस: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ‘कांग्रेस अब ‘फ्यूज बल्बों’ को इकट्ठा कर रही है.’ उन्होंने दावा किया कि बीजेपी संगठन पहले से ज्यादा मजबूत है और आगामी चुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर और मजबूती से मैदान में उतरेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *