उत्तराखंडदेहरादून

हाईटेक हुआ जौलीग्रांट एयरपोर्ट, डिजी यात्रा, किड्स जोन और फ्लाइब्रेरी का शुभारंभ, इन सुविधाओं से हवाई यात्रियों का सफर और भी स्मार्ट और सुविधाजनक होगा

केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने वर्चुअली किया सुविधाओं का उद्घाटन 
डोईवाला: देहरादून हवाई अड्डे पर सुविधाओं का विस्तार किया गया है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने वर्चुअली इन सुविधाओं का उद्घाटन किया।
इन सुविधाओं के शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं से हवाई यात्रियों का सफर और भी स्मार्ट और सुविधाजनक होगा।
जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं की रविवार को शुरुआत गई। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा एयरपोर्ट को हाईटेक बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है।
इन सुविधाओं का उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने वर्चुअल अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सपना आम नागरिक के लिए देखा था, वो अब साकार होने लगा है। एयरपोर्ट पर जो सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, वह बेहद सस्ती हैं। खाने-पीने की चीजों में भी मामूली शुल्क लगाया गया है। जिससे आम नागरिक भी हवाई सफर कर सके।
कार्यक्रम के बाद एयरपोर्ट निदेशक एसएस नेगी ने कहा इससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।एयरपोर्ट पर इन नई व्यवस्थाओं से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। यह पहल देहरादून एयरपोर्ट को देश के आधुनिक एयरपोर्ट्स की श्रेणी में लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
इन सुविधाओं का हुआ उद्घाटन
डिजी-यात्रा (Digi Yatra): यह बायोमेट्रिक ‘फेसियल रिकग्निशन’ तकनीक के माध्यम यात्रा सुगम होगी. यात्रियों को अब कतारों में नहीं लगना पड़ेगा।
निःशुल्क वाई-फाई सुविधाः यह डिजिटल को बढ़ावा देती है। यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान एयरपोर्ट पर बेहतर सुविधाएं और अपनों से जुड़ने के लिए निःशुल्क वाई-फाई सुविधा प्रदान करती है।
किड्स जोन (Kids Zone): यह बच्चों और परिवारों के लिए सुरक्षित एवं आकर्षक खेल क्षेत्र उपलब्ध कराता है, जिससे यात्रा का अनुभव बेहतर होता है।
फ्लाइब्रेरी (Flybrary): यह हवाई अड्डा टर्मिनलों में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्थापित की गई है। यह सुविधा देहरादून हवाई अड्डे के Security Hold क्षेत्र के प्रथम तल पर स्पशं हिमालय फाउंडशन, थानो, देहारादून के सहयोग से स्थापित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *