उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

रायपुर थाने की हवालात में पीआरडी जवान ने की आत्महत्या, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

रायपुर पुलिस ने पेट्रोल पंप पर हंगामा करते नशेड़ी पीआरडी के जवान को किया था गिरफ्तार
देहरादून। रायपुर थाने में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब पेट्रोल पंप पर शराब के नशे में हंगामा करते एक पीआरडी के जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया था। जिसके बाद हवालात में ही पीआरडी के जवान ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।पीआरडी विभाग में तैनात एक बाबू सुनील रतुड़ी की दबंगई और फिर पुलिस हिरासत में हुई उसकी मौत ने पूरे जिले के पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पेट्रोल पंप पर हंगामा करने के आरोप में पकड़े गए सुनील रतूड़ी ने थाने के भीतर ही हवालात के कंबल फाड़कर उससे फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में अफरा तफरी का माहौल बन गया और रायपुर थाना अध्यक्ष गिरीश नेगी की कार्यवाही पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए।
जानकारी के अनुसार, पीआरडी में तैनात बाबू सुनील रतूड़ी शराब के नशे में धुत होकर एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा। वहां तेल डलवाने के बाद उसने पैसे देने से साफ मना कर दिया और अपनी वर्दी (खाकी) का रौब झाड़ते हुए कर्मचारियों के साथ अभद्रता और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे थाने ले आई।हवालात में बंद सुनील ने कुछ ही देर बाद वहां रखे कंबल को फाड़कर उसकी रस्सी बनाई और फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोभाल का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है ।अगर पुलिस के लापरवाही मिली तो उनके विरुद्ध विभाग के कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *