पूर्व श्रम उपआयुक्त समेत बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल, सभी नए सदस्यों ने पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण की मुहिम में सहभागी बनने का लिया प्रण
दायित्वधारी ज्योति गैरोला एवं प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने सभी का पार्टी में किया स्वागत
देहरादून। सेवानिवृत श्रम उपआयुक्त समेत बड़ी संख्या में लोगों ने गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर सभी नए सदस्यों ने पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण की मुहिम में सहभागी बनने का प्रण लिया
पार्टी मुख्यालय में हुए इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बीस सूत्रीय क्रियान्वहन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला एवं प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने सभी को पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए गैरोला ने कहा, आप सभी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री धामी के चतुर्दिक विकास नीति से प्रभावित होकर यहां आए हैं। दुर्गा अष्टमी के पवित्र अवसर पर आप सबका सेवा भाव की दृष्टि से भाजपा में शामिल होना श्रेष्ठतम कदम है।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि आप सभी लोग भी सेवा समर्पण के इसी भाव के साथ पार्टी में शामिल हुए हैं, जो हमारे अंतोष्य के अभियान को मजबूती देगा। भाजपा राष्ट्र निर्माण के बड़े लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है, जिसके क्रम में उत्तराखंड में भी ऐतिहासिक और नवाचार के कार्य संपन्न हो रहे हैं। ।
इस अवसर कर सरकार में दायित्वधारी पीसी नैनवाल, प्रदेश कार्यालय सचिव जगनमोहन रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, डा आर पी रतूड़ी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता
आज पार्टी की सदस्यता लेने वालों में नरेश भारद्वाज आकाश पवार, राहुल पाल, रोशन, अंशुल तिवारी, अंकित तिवारी, पीयूष चौहान, सुनील चौहान, बृजेश कुमार, हिमांशु चंद्र, दीपक कुमार, गोपाल राम, कैलाश चंद्र, श्रीमती चयनिका आर्य, श्रीमती प्रियंका आर्य, श्रीमती भावना आर्य, कैलाश कुमार, सुंदर सिंह, गणेश मेहरा, वीरेंद्र कुमार, जीवन सिंह रावत, सरिता आर्या, मीनू आर्य, ज्योति तिवारी, गीता तिवारी, विक्रम सिंह, कुलदीप सिंह, मेजर सिंह, प्रीतम सिंह, कश्मीर सिंह, संजीव चौहान, कुलविंदर सिंह शामिल रहे।

