उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

दुखदाई घटना- दून के निजी कॉलेज में खूनी संघर्ष, मुजफ्फरनगर के छात्र की पीट-पीटकर हत्या

प्रेमनगर के केहरी गांव में छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, मुजफ्फरनगर के छात्र ने अस्पताल में दम तोड़ा,
दून पुलिस ने घेराबंदी कर 3 हत्यारोपियों को दबोचा, फरार साथियों की तलाश में दबिश जारी
देहरादून। राजधानी के प्रेमनगर इलाके में वर्चस्व की अंधी दौड़ ने एक और हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया। एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश इस कदर परवान चढ़ी कि मारपीट के दौरान एक छात्र को अधमरा कर दिया गया, जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीबीए और बीटेक के तीन छात्रों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रेमनगर स्थित एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों के बीच ‘कॉलेज में दबदबा’ कायम करने को लेकर काफी समय से तनातनी चल रही थी। सोमवार रात केहरी गांव में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज से शुरू होकर खूनी संघर्ष में बदल गया। हमले में दिव्यांशु जाटराना (22 वर्ष), निवासी मुजफ्फरनगर (यूपी), बुरी तरह घायल हो गया।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रेमनगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल दिव्यांशु को सीएचसी प्रेमनगर ले गए। हालत नाजुक होने पर उसे दून अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां एंबुलेंस खराब होने के कारण पुलिस ने बिना समय गंवाए घायल छात्र को अपने सरकारी वाहन से दून अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था।उपचार के दौरान देर रात दिव्यांशु की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोभाल ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस जांच में छुट्टी है हमलावरों को बक्सा नहीं जाएगा
पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही तीन आरोपित छात्रों को दबोचा
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं (हत्या और साजिश) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी के निर्देश पर हरकत में आई पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही तीन आरोपित छात्रों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपितों में युवराज कुमार (बिहार), मधुर खंडेलवाल (रुद्रपुर) और शिवम शर्मा (बिहार) शामिल हैं। ये तीनों ही प्रेमनगर में रहकर बीबीए और बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं।पुलिस अब घटना में शामिल अन्य फरार छात्रों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी और हिंसा को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *