उत्तराखंडदेहरादून

नवरात्रों में निकला शुभ मुहूर्त  – उत्तराखंड में धामी मंत्रिमंडल का विस्तार आज , पांच नए मंत्री लेंगे शपथ, जल्द इंतजार की घड़ियां होंगी खत्म

लोक भवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह, राज्यपाल दिलाएंगे नए मंत्रियों को शपथ,
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बेहद अहम है मंत्रिमंडल का विस्तार
देहरादून। आखिरकार वह दिन आज आ ही गया, जिसको लेकर लंबे समय से इंतजार हो रहा था।नवरात्र के दूसरे दिन मंत्रिमंडल का शुभ मुहूर्त निकला है। उत्तराखंड में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले धामी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। दरअसल साल 2022 में भी विधानसभा चुनाव के बाद से ही मंत्रिमंडल के कई पद खाली चल रहे हैं। ऐसे में पिछले कुछ समय से मंत्रिमंडल के पद भरे जाने को लेकर कवायद चल रही थी। लिहाजा आज लोकभवन में पांच नए मंत्री, पद की शपथ लेंगे। जिसकी तैयारियां जोरों- शोरों पर चल रही है। आज नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। वर्तमान में कैबिनेट में पांच मंत्रियों के पद खाली हैं।ताजपोशी के लिए नए चेहरों का चयन विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर किया गया है। नई मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया जाएगा।
हालांकि, अभी नए मंत्रियों के नामों को सार्वजनिक नहीं किया गया है। लेकिन बताया जा रहा है कि इन नए मंत्रियों के जरिए प्रदेश में संतुलन साधा गया है।दरअसल, साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। ऐसे में सरकार की गठन के साथ ही तीन मंत्रिमंडल के पद खाली चल रहे थे।लेकिन कुछ समय बाद ही परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद एक मंत्रिमंडल का एक पद खाली हो गया। इसके साथ ही साल 2025 में वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल की ओर से दिए गए विवादित बयान के बाद उन्हें भी अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। ऐसे में धामी मंत्रिमंडल में पांच मंत्री  पद खाली चल रहे हैं। साल 2022 में सरकार के गठन के बाद से ही समय-समय पर मंत्रिमंडल के विस्तार की सुगबुगाहट और चर्चा उठती रही है।लेकिन अब वो घड़ी आ गई है जब धामी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। वैसे तो धामी मंत्रिमंडल के विस्तार की कवायद लंबे समय से चल रही थी। इसके साथ ही आगामी 23 मार्च को वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल को 4 साल का वक्त पूरा होने जा रहा है। इसके अलावा 21 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। उससे पहले ही धामी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। ऐसे में आज लोकभवन में पांच विधायक, मंत्री पद की शपथ लेंगे।यह आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सरकार- संगठन पहले ही इस बात पर जोर दे चुकी है कि महिलाओं और युवाओं पर विशेष फोकस किया जाएगा।ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले धामी मंत्रिमंडल का ये विस्तार क्षेत्रीय, जातीय और महिला- युवा संतुलन साधने के उद्देश्य से भी अहम माना जा रहा है। आज हो रहे मंत्रिमंडल विस्तार में किन पांच विधायकों की लॉटरी लगेगी उनके नामों का ऐलान अब से दो-तीन  घंटे में हो जाएगा।
दायित्व भी जल्द बंटने की संभावना 
धामी सरकार ने निगमों, बोर्ड व आयोगों में पार्टी पदाधिकारियों को दायित्वधारी बनाया है। अभी दायित्वधारियों के कई पद खाली हैं। ऐसे में अब जल्द ही दो दर्जन और पदों पर दायित्वधारी बनाए जाने की उम्मीद बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *