हलचल तेज : सीएम धामी से मिले कई विधायक , राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री, , पूर्व CM व Governor कोश्यारी की भी मुलाकात
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर उनके प्रदेश के विकास, जनहित से जुड़े विषयों एवं समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
वहीं मुख्यमंत्री धामी से विधायक सुरेश सिंह चौहान , दुर्गेश्वर लाल , पार्वती दास , महंत दलीप रावत एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भेंट कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
सीएम धामी ने की राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर राज्यपाल को अवगत कराया तथा प्रदेश के समग्र विकास, सुशासन एवं जनकल्याण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की ।

