उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का पलटवार: कहा – विवेकाधीन कोष आवंटन में कांग्रेस का ट्रैक रिकार्ड जगजाहिर

कहा – तेल की कमी और अव्यवस्था पर भ्रम फैला रही कांग्रेस
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष को लेकर कांग्रेस का ट्रैक रिकार्ड जगजाहिर है और उसे दो कार्यकाल मे जनता ने इसी वजह से सबक सिखाया था। कांग्रेस को पुराने कार्यकाल को याद करने की जरूरत है।
चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि पहली निर्वाचित कांग्रेस सरकार मे राज्य से बाहर दूसरे प्रदेश मे भी राहत कोष बंटा और जमकर सरकारी धन की बंदरबांट हुई। यही कारण रहा कि आखिकार जनता ने कांग्रेस को विदा कर दिया। उन्होंने कहा कि 2012 मे कांग्रेस सरकार आई तो सिलसिला नही रुका। सीएम के अलावा तत्कालीन विस अध्यक्ष ने अपनी विस क्षेत्र मे करोड़ो रुपये अपने चहेतों को बांट दिये। लेकिन तब जनता ने ऐसा सबक कांग्रेस को सिखाया कि वह अस्तित्व की तलाश मे जूझ रही है। अब भाजपा को विवेकाधीन कोष के मामले मे कांग्रेस मिथ्या आरोपों के जरिये घेरने की कोशिश कर रही है।
चौहान ने कहा कि कांग्रेस एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर आम जनता के बीच भय का वातावरण उत्पन्न करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में एलपीजी गैस को लेकर किसी प्रकार का संकट नहीं है। केंद्र सरकार ने पिछले वर्षों में गैस आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को मजबूत किया है। आम जन को गैस मुहैया कराने के अलावा प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों गरीब परिवारों को रसोई गैस का लाभ मिला है और आज देश के दूरस्थ गांवों तक गैस की सुविधा पहुंची है।
उन्होंने कहा कि वितरण प्रणाली को व्यवस्थित रखने के लिए कुछ तकनीकी व्यवस्थाएं बनाई जाती हैं, लेकिन इसे संकट बताकर कांग्रेस केवल जनता में भ्रम फैलाने का काम कर रही है। प्रदेश मे एजेंसियों से गैस देने के बजाय होम डिलीवरी की व्यवस्था की गयी है, जिससे इन केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ न हो। केंद्र मे मोदी सरकार आने के बाद ही गैस की कालाबाजारी पर अंकुश लगा तो साथ ही एजेंसियों पर लम्बी कतारें लगनी बन्द हुई। हालांकि उससे पहले सभी कार्य पर्ची सिस्टम पर हो रहे थे।
चौहान ने कहा कि प्रदेश मे धामी सरकारी पारदर्शिता से कार्य कर रही है, लेकिन कांग्रेस के आरोप और नसीहत हास्यास्पद हैं। पूरे विश्व मे खाड़ी संकट के कारण तेल की कमी और महंगे दाम पर उपलब्धता है। लेकिन भारत मे अभी इस पर कोई असर नही है। जनता कांग्रेस के झूठे आरोपों के जाल मे नही आने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *