उत्तरकाशीउत्तराखंड

एलपीजी- पेट्रोल रोकने को उत्तरकाशी जिला प्रशासन मुस्तैद, रसोई गैस के लिए सुबह चार बजे से लगी लाइन

उत्तरकाशी । देशभर में गैस क्राइसिस की खबरों के बाद हड़कंप मचा हुआ है।  जिले के चिन्यालीसौड़, नौगांव, पुरोला समेत सभी जगहों पर एलपीजी गैस सिलेंडर्स के लिए लंबी लंबी लाइनें लग रही हैं। इस बीच कालाबाजारी रोकने को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है। जिस पर रोक लगाने के लिए भी कोशिशें की जा रही हैं।  जनपद  के अलग अलग क्षेत्रों से भी गैस सिलेंडर को लेकर लाइनें लग रही हैं।
शनिवार को उत्तरकाशी के जोशियाडा में  इंडेन गैस के लिए तड़के करीब चार बजे लाईन लग गई ,इनमें से सैकड़ों लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल पाया और  बैरंग लौटना पड़ा।
वहीं भारत गैस और एचपी गैस एजेंसियों के सामने लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। वहीं जिला प्रशासन की ओर से  रसोई गैस पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी या जमाखोरी रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9456556431 जारी किया है।
जिस पर यदि कोई प्रशासन को सूचना देता है तो दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी। हालांकि पेट्रोल और डीजल की जिले में कोई कमी महसूस नहीं हुई।
वहीं व्यवसायिक सिलिंडरों के आबंटन पर लगी अस्थाई  रोक का असर भी होटल  एवं  ढाबों और रेस्टोरेंट पर दिखने लगा है। कमर्शियल सिलिंडर की उपलब्धता न होने से यमुना घाटी के नौगांव में बंद होने की खबर है।
इधर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि  व्यवसायिक सिलिंडरों के आवंटन पर नौ दिनों के लिए फिलहाल अस्थाई रोक लगा रखी है।  अस्पताल, स्कूल आदि पर को रोक नहीं लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *