बदली शुक्लो- सूरत: गांधी पार्क में सौन्दर्य एवं सुविधाओं में हुआ विस्तार, महापौर सौरभ थपलियाल ने किया लोकार्पण
देहरादून नगर क्षेत्र उत्तराखण्ड की राजधानी होने के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। इसी क्रम में महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त नमामि बंसल द्वारा 58,952 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैले गांधी पार्क, जिसे देहरादून का हृदय भी कहा जाता है, के सौंदर्यीकरण एवं हरित स्थल के रूप में विकसित करने के लिए निर्देशित किया गया था। इस कार्य में समय-समय पर क्षेत्रीय पार्षद रोहन चंदेल ने भी मार्गदर्शन किया ।
महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त नमामि बंसल के निर्देशानुसार गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण तथा हरित स्थल के विकास का कार्य कराया गया। इसके अंतर्गत पार्क की लेवलिंग कर ग्रीन स्पेस का विकास, वृक्षारोपण, प्रसिद्ध गौरा देवी जी के तर्ज पर “वृक्ष बचाओ अभियान” की झांकी, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती कलाकृतियाँ, सेंट्रल एवेन्यू, बांस से निर्मित स्ट्रक्चर, मुख्य द्वार का सौंदर्यीकरण, डेकोरेटिव लाइटिंग, परगोला, सेल्फी प्वाइंट तथा वेस्ट टू वंडर से निर्मित वस्तुओं के माध्यम से पार्क को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया।
इन कार्यों का लोकार्पण गुरुवार को महापौर के करकमलों तथा क्षेत्रीय पार्षद रोहन चंदेल की उपस्थिति में संपन्न किया ।
इस अवसर पर नगर आयुक्त , अपर नगर आयुक्त लेफ्टिनेंट कर्नल हेमंत गंभीर ,सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता रजित कोटियाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

