उत्तराखंड

भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री धामी संग मनायी होली, जमकर उड़ा अबीर गुलाल, कार्यक्रम में मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी हुए शामिल

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, रंगोत्सव की ऊर्जा से, राज्य के विकास में भरने हैं नये रंग
देहरादून । होली के मौके पर भाजपा मुख्यालय मे अबीर गुलाल पर कार्यकर्ता सीएम के साथ खूब थिरके। भाजपा परिवार ने मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी की मौजूदगी में होली उमंग और उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर सीएम ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाइयां देते हुए कहा, हम सबको मिलकर रंगोत्सव से प्राप्त ऊर्जा से राज्य के विकास में नए नए रंगों को भरना है।
पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जमकर होली खेली। इस दौरान सभी लोगों ने एकदूसरे पर अबीर, गुलाल और फूलों की जमकर बरसात की। कार्यकर्ताओं ने अपने मुख्यमंत्री का स्वागत रंगों एवं फूलों से कर एक दूसरे को होली की बधाई दी। सीएम एवं प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में संगीत की धुन पर सभी लोगों ने जमकर नृत्य से होली का जश्न मनाया।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन  अजेय कुमार ,
कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, विधायक  खजान दास,  प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री  दीप्ति रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष  अनिल गोयल, प्रदेश कार्यालय सचिव  जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर चौहान, सरकार में दायित्वधारी डा देवेंद्र भसीन,  सुभाष बर्थवाल,  मधु भट्ट, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष  रुचि भट्ट, प्रदेश मंत्री  नेहा जोशी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी  राजेन्द्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता  हनी पाठक,  कमलेश रमन,  नवीन ठाकुर, महानगर अध्यक्ष सोनिया सिद्धार्थ अग्रवाल, समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रंगोत्सव की ऊर्जा से, राज्य के विकास में भरने हैं नये रंग: सीएम
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने सभी को रंगोत्सव की बधाई दी और उमंग एवं उल्लास से होली मनाने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, ये दुनिया का अनूठा त्यौहार है जो सभी तरह के भेदभाव और द्वेष समाप्त करने का है। साथ ही सभी से आग्रह किया कि उत्सव में आप सभी अपनी प्रसन्नता एवं उल्लास बनाए रखें। सरकार जनता के सहयोग से विकास एवं कल्याण की अनेकों योजनाओं से प्रदेश का कायाकल्प करने में जुटी है। । प्रदेश को हासिल उपलब्धियों और आम लोगों के जीवन में आए बदलावों का उत्साह भी इस बार होली के उत्साह को बढ़ा रहा है। इस रंगोत्सव से प्राप्त नवीन ऊर्जा का उपयोग हमें प्रदेश के विकास में जनसहयोग हासिल करने के लिए करना है।
सरकार और संगठन की सफलता से कई गुना बढ़ा होली का उत्साह: भट्ट
पारिवारिक अनहोनी की घटना के चलते होली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट समारोह में शामिल नही हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के नाम संदेश में सभी को रंगोत्सव की हार्दिक बधाई दी। साथ ही कहा, इस होली का उत्साह विगत 4 वर्षों में हमारी सरकार और संगठन की सफलता से कई गुणा बढ़ गया है। वहीं विश्वास जताया कि उमंग उत्साह के इस महोत्सव से रिचार्ज होकर हम 27 की होली को जीत के रंगों भरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *