बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक भाजपा में हुए शामिल- देशविरोधी राजनीति के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने पार्टी में जताया भरोसा
पीएम मोदी को मजबूत करने का लिया संकल्प
देहरादून । बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने स्वतस्फूर्त पार्टी मुख्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने बताया, वे पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करने आए हैं ताकि देशविरोधी राजनैतिक ताकतों को करारा जवाब दिया जा सके।
राजधानी में बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में आज बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक पहुंचे और पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की इच्छा जताई। इस दौरान कार्यालय में उपस्थित प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और तरुण बंसल ने उन सब बातचीत कर संगठन की रीति नीति की जानकारी दी। उसके बाद सभी को पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक सदस्यता दिलाई। सभी नवांगतुक सदस्यों का स्वागत करते हुए परिहार ने कहा, भाजपा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा को जीने वाली पार्टी है। हम राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम की अवधारणा को अपनाने वाले कार्यकर्ताओं का दल है। हमारे इन विचारों, सिद्धांतों और भावनाओं को सैनिकों से बेहतर कोई नहीं समझ सकता है। ऐसे में आप सभी जवानों का अनुशासित जीवन और कर्मठता पार्टी को और अधिक मजबूत करेगा। ताकि 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को हम समय पूर्व प्राप्त करने में सफल हों।
इस दौरान पार्टी में शामिल पूर्व सैनिकों में एकसुर में कहा, जिस गति से देश, पीएम नरेंद्र मोदी नेतृत्व में विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, वह अभूतपूर्व है।
आज पार्टी में शामिल होने वाले में ऑनरेरी कैप्टन अजय रावत, कैप्टन बचन सिंह रावत, कैप्टन चंदन सिंह, कैप्टन मदन सिंह गोसाई, सूबेदार दिलीप सिंह राणा, हवलदार श्याम पंवार, मदन सिंह गुसाईं, महिपाल सिंह, रंजन चतुर्वेदी, जगत सिंह पुंडीर, विक्रम सिंह, विनोद अवस्थी, भगत सिंह राणा के साथ बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक रहे।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल के साथ प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु संगथानी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

