उत्तराखंडदेहरादून

भाजपा ने बूथ स्तर पर सुना पीएम के मन की बात कार्यक्रम, धर्मपुर विधानसभा में श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की शिरकत

मुख्यालय में भी सुना गया कार्यक्रम, अनेक पदाधिकारी रहे मौजूद
देहरादून। भाजपा प्रदेश मुख्यालय समेत बूथ स्तर पर पीएम के मन की बात कार्यक्रम जनसहभागिता के साथ सुना गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने कहा कि त्यौंहारों को लेकर पीएम द्वारा लोकल फॉर वोकल की अपील को प्रदेश में पूरी तरह से अनुसरण का आग्रह जनता के बीच किया जाएगा। इसी तरह, एआई समिट और कृषि क्षेत्र में हो रहे इनोवेशन का जिक्र हम सबके लिए सीखने लायक है। वहीं पीएम के अनुभवों, संस्मरणों और मार्गदर्शन सुनने को हमेशा ही प्रेरणादायी बताया।
उन्होंने आज धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के बूथ संख्या 5 पर आज प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को स्थानीय जनता के साथ सुना। इस दौरान  विधायक विनोद चमोली, मण्डल अध्यक्ष  वासुदेव जखमोला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष देहरादून महानगर  रतन चौहान, मण्डल महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक  राजकुमार भास्कर, बूथ अध्यक्ष  सुभाष मनोड़ी, शक्ति केंद्र संयोजक श्री रमन राजपूत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
वहीं पार्टी मुख्यालय में भी प्रदेश महामंत्री  कुंदन परिहार एवं  तरुण बंसल की उपस्थिति में मन की बात कार्यक्रम सुना गया। इस दौरान प्रदेश कार्यालय सचिव  जगमोहन रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी  राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता  मथुरा दत्त जोशी, टीका प्रसाद मैखुरी,  सुलोचना राणा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *