भाजपा दीनदयाल उपाध्याय मंडल में प्रशिक्षण महा अभियान कार्यशाला आयोजित – सीएम धामी ने कहा – प्रशिक्षण से मिलती है चुनौतियों को अवसर में बदलने की सीख
कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी व विधायक हुए शामिल
देहरादून । भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी के इस प्रशिक्षण को कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, नए उत्साह और नवीन परिवर्तन के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि एकमात्र पार्टी है जिनके कार्यक्रम निर्बाध गति से चलते रहते हैं। समय-समय पर संगठन मे नवीनता के लिए इस तरह के प्रशिक्षण आयोजित होते हैं। इस सबके चलते ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर स्थापित हुई है। इस अभियान से हमें और बेहतर स्पष्ट होगा कि किस तरह हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उसको विकास में सहभागी बनाना है। यह प्रशिक्षण हम सब कार्यकर्ताओं को सिखाएगा कि कैसे चुनौतियों को अवसर में बदल जाता है और कैसे जन सेवा के क्षेत्र में हमें संवेदनशीलता और समर्पण की वृद्धि करनी है।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बार-बार देश और प्रदेश की जनता का पीएम मोदी के नेतृत्व में हमें मौका देना बताता है कि वह झूठ, भ्रम, अफवाह और खोखले वादों पर विश्वास नहीं करती है। प्रदेश की जनता भी आज बेहद समझदार है और उसकी निर्णय की क्षमता अद्भुत है। वह काम पर विश्वास करती है और सकारात्मक बदलाव से प्रभावित होती है। सबके सहयोग से सभी कार्य सही हो रहे हैं, लिहाजा हमें सिर्फ इस पर विचार करना है कि कैसे उसे ठीक तरह से लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर ही आंकड़ा रखते हुए कहा विगत 25 वर्षों में कुल मिलाकर 42 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं। जिसमें से 28 हजार नौकरियां विगत 4 वर्षों में नकल निरोधक कानून के संरक्षण में दी गई। उन्होंने कहा भाजपा केवल चुनावी नहीं समाज के मार्गदर्शन की भूमिका में भी काम करती है। लिहाजा ऐसे प्रशिक्षण से तैयार कार्यकर्ता, ऐसा संगठन का निर्माण करते हैं जो वोट के साथ जनता का विश्वास भी अर्जित करते हैं।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने अभियान की विस्तार से जानकारी दी।

इस कार्ययोजना बैठक में अभियान के प्रदेश संयोजक प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल दीप्ति रावत, अभियान सह संयोजक प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, रमेश चौहान, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, आशा नौटियाल, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, कस्तूभानंद जोशी, पुष्कर काला, आदित्य चौहान, सतीश लखेड़ा, विनय गोयल ,राजेंद्र नेगी, हनी पाठक, कमलेश रमन, कुंवर जपेंद्र समेत प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, अभियान की जिला टोली के सदस्य शामिल हुए।
प्रशिक्षण से होगा, संगठन से राष्ट्र निर्माण लक्ष्य प्राप्ति को कार्यकर्ता निर्माण : अमरपाल
क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रभारी अमरपाल मौर्य ने स्पष्ट किया कि संगठन से राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य प्राप्ति हेतु कार्यकर्ताओं का निर्माण इससे होगा। इस मौके पर सीएम धामी ने प्रशिक्षण की जरूरत पर बल देते हुए कहा, आज जनता झूठ, भ्रम, अफवाह, खोखले वादों पर विश्वास नहीं करती है, जिसका परिणाम है केंद्र और राज्य में भाजपा का चुनाव।
प्रशिक्षित कार्यकर्ता वोट के साथ अर्जित करता है जनता का विश्वास : महेंद्र भट्ट
समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह प्रशिक्षण हम सभी कार्यकर्ताओं के सामाजिक कार्यक्षेत्र की कुशलता और विस्तार के लिए बहुत आवश्यक है। जिसमें आने वाले दिनों में संगठन की रीति नीति, विचार और सिद्धांत के साथ कार्यपद्धति को बारीकी से समझने और दोहराने का अवसर मिलेगा। समय समय पर संचालित होने वाली यह वृहद प्रशिक्षण श्रृंखला ही भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी और श्रेष्ठ पार्टी बनाती है। विगत वर्षों में कुछ समस्याओं की वजह से यह थोड़ा सा विलंब हुई है। यह सौभाग्य और नया सीखने का सुनहरा अवसर है, जिसका लाभ उठाते हुए, हम सबको इसे समाज के उत्थान में आगे बढ़ाना है। हम सबको आत्मसार करना चाहिए कि भाजपा एक राजनैतिक संगठन है जो सामाजिक सरकारों के लिए काम करता है। लिहाजा हम ऐसे प्रशिक्षण से योग्य, क्षमतावान, संवेदनशील और जागरूक कार्यकर्ता का निर्माण करते हैं जो जनता के वोट से अधिक, उसका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य पर काम करता है। भट्ट ने कहा, यह प्रशिक्षण ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण करता है जो वोट से अधिक जनता का विश्वास भी अर्जित करते हैं।