उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा – कांग्रेस का एजुकेशन सिटी का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक, पूरे उत्तराखंड को Education Hub के रूप में मिलेगी पहचान

प्रदेश में किसी भी तरह के लैंड जिहाद को बर्दाश्त नही करेगी सरकार 
देहरादून। भाजपा ने प्रदेश मे लैंड जिहाद के लिए सरकार की निर्णायक कार्यवाही को सराहनीय और देव भूमि की डेमोग्राफी को बदलने की मंशा पर कड़ा प्रहार बताते हुए कहा कि कांग्रेस जिस तरह इन फैसलों का विरोध कर रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है।
डाकपत्थर में प्रस्तावित एजुकेशन सिटी को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बयान पर पलटवार करते हुए कहा
कि लैंड जिहादियों के लिए कांग्रेस एजुकेशन सिटी का विरोध कर रही है और यह उसकी सोच को प्रदर्षित करती है। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पैरोकारों को आधुनिक शिक्षा रास नहीं आ रही है।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि डाकपत्थर में जिस जमीन पर उत्तराखंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड एजुकेशन सिटी विकसित करने जा रहा है, उसे लेकर कांग्रेस परेशान और चिंतित है। एजुकेशन सिटी के बावजूद वहां भविष्य की जल विद्युत परियोजनाओं से जुड़े कार्यों के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध है।
भट्ट ने कहा कि एजुकेशन सिटी बनने से उत्तराखंड देश में शिक्षा के क्षेत्र मे और उन्नति की ओर होगा। इससे न सिर्फ डाकपत्थर क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि पूरे उत्तराखंड को एजुकेशन हब के रूप में पहचान मिलेगी। भाजपा सरकार देश को आगे बढ़ाने को शिक्षित युवा तैयार कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद नही चाहती कि अल्पसंख्यक वर्ग शिक्षित हो। कांग्रेस ने हमेशा उस वर्ग को अशिक्षित रखने का प्रयास किया और यही वजह है कि जहां भी उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा की बात आती है, तो कांग्रेस किसी न किसी रूप में विरोध शुरू कर देती है।
भट्ट ने कहा कि धौलास प्रकरण मे भी कांग्रेस का विरोध सबने देखा है और उसकी मंशा आखिरकार अपने गुनाह  पर पर्दा ढकने के रूप मे सामने आ ही गया। अपनी खो चुकी सियासी जमीन को बचाने के लिए वह हर हथकंडा अपना रही है। नतीजा यह है कि लैंड जिहादियों से हाथ मिलाने से भी कांग्रेस को परहेज नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *