प्रमेंद्र डोबाल बने देहरादून के नए एसएसपी अजय सिंह को हटाकर एसटीएफ की दी जिम्मेदारी, 20 पुलिस अधिकारियों के तबादले
नवनीत सिंह को हरिद्वार का पुलिस कप्तान बनाया, आठ जनपदों के कप्तानों के ट्रांसफर
देहरादून।उत्तराखंड में बढ़े अपराधों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम को पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव कर दिया। भारतीय पुलिस सेवा और प्रांतीय पुलिस सेवा के 20 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं।
कई पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आठ जिलों के कप्तान भी शामिल हैं।देहरादून में 48 घंटे के भीतर दो हत्याओं के बाद एसएसपी अजय सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को दून की कमान सौंपी गई है। अजय सिंह को एसएसपी एसटीएफ बनाया गया। वहीं, एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह को हरिद्वार का पुलिस कप्तान बनाया गया है।
गृह सचिव शैलेश बगौली द्वारा जारी आदेश के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जैसे महत्वपूर्ण जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है।हरिद्वार के पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल को अब राजधानी देहरादून का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। नवनीत सिंह को हरिद्वार जिले की कमान सौंपी गई है।चम्पावत के एसपी अजय गणपति को पदोन्नत करते हुए ऊधमसिंहनगर का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। लंबे समय से राजधानी के पुलिस कप्तान रहे अजय सिंह को अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के पद पर तैनात किया गया है।बागेश्वर के चन्द्रशेखर आर. घोड़के को अल्मोड़ा का नया एसएसपी बनाया गया है।निवेदिता कुकरेती को डीआईजी से पदोन्नत कर आईजी एसडीआरएफ बनाया गया है।प्रल्हाद नारायण मीणा को एसएसपी सतर्कता से पदोन्नत कर डीआईजी, सतर्कता मुख्यालय नियुक्त किया गया है। रेखा यादव को पिथौरागढ़ से हटाकर एसपी चम्पावत बनाया गया है, जबकि अक्षय प्रहलाद कोण्डे अब पिथौरागढ़ के नए एसपी होंगे।ऊधमसिंहनगर के मणिकान्त मिश्रा को एसपी अभिसूचना के पद पर भेजा गया है।रुद्रप्रयाग की कमान निहारिका तोमर को दी गई है, जबकि जितेन्द्र कुमार मेहरा बागेश्वर के नए एसपी होंगे।