राजधानी के डालनवाला क्षेत्र में में सनसनीखेज हत्याकांड के बाद आईजी गढ़वाल ने संभाला मोर्चा, अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए उठाए कड़े कदम
राजधानी की कानून व्यवस्था पर आईजी सख्त; लापरवाह अफसरों की तय होगी जवाबदेही, सीओ स्तर के अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
देहरादून।राजधानी के पॉश इलाके डालनवाला में हुई सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने खुद घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।
आईजी गढ़वाल ने बुधवार को डालनवाला पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों का अवलोकन करते हुए अब तक की पुलिस तफ्तीश की समीक्षा की। आईजी ने एसएसपी देहरादून को कड़े निर्देश दिए कि आरोपियों की पहचान के लिए सर्विलांस और तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा, “अपराधी किसी भी सूरत में बचने नहीं चाहिए, विशेष टीमें गठित कर उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।”
सीओ स्तर के अधिकारियों की लगाई क्लास
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए आईजी राजीव स्वरूप ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों के साथ आपात बैठक की। बैठक में उन्होंने हालिया अपराधों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों की क्लास लगाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब केवल थाना या चौकी स्तर पर ही नहीं, बल्कि क्षेत्राधिकारियों की भी जवाबदेही तय की जाएगी।

आईजी ने बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए सभी सीओ अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करेंगे और पुलिस बल की उपस्थिति सड़क पर नजर आनी चाहिए।जमीन से जुड़े विवाद या आपसी रंजिश के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाए ताकि वे बड़े अपराध का रूप न लें।
संदिग्धों की धरपकड़ के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में नियमित और आकस्मिक (रैंडम) चेकिंग की जाएगी।
चेताया – भविष्य में लापरवाही मिलने पर नपेंगे अधिकारी
आईजी ने कड़े शब्दों में कहा कि यदि भविष्य में किसी भी क्षेत्र में इस तरह की गंभीर आपराधिक घटना की पुनरावृत्ति होती है, तो संबंधित थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने और अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए पुलिस को पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करने को कहा है।