केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी बोले – सशक्त नारी, विकसित भारत की कुंजी , कहा – मोदी सरकार में बजट महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित
कहा -महिला सशक्तिकरण और जेंडर बजटिंग पर सरकार का फोकस
देहरादून । भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विकसित भारत बजट 2026–27 विषय आधारित “महिला संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने ज़ोर देकर कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार के 13 साल के कार्यकाल में नवीं बार वित्त मंत्री के रूप में श्रीमती निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया है, ये हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले उत्तराखंड को बजट में औसतन केवल 190 करोड़ रुपये दिये जाते थे लेकिन इसको लगातार बढ़ते हुए केंद्र सरकार ने 26 गुना बढ़ाकर इस बार के बजट में 4760 करोड़ रुपये से भी ऊपर कर दिया है। उन्होंने ये भी याद दिलाया कि 2014 से पहले भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में 11 वे नंबर पर थी लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार हम जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। इसके साथ ही बजट में महिला सशक्तिकरण,नारीशक्ति को बढ़ाने और जेंडर बजटिंग पर ज्यादा जोर है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जब वो 7 साल केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री रहे उसी दौरान सरकार ने स्वच्छता अभियान शुरू किया जिसमें महिलाओं के सम्मान के लिए देश भर में शौचालय बनाए गए, प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की 70 प्रतिशत मकानों की मालिक महिलाएं ही बनीं। 14 करोड़ गैस कनेक्शन बढ़कर अब 33 करोड़ हो चुके है। ये सभी इसलिए किया गया क्योंकि मोदी का विकास का विजन महिलाओं पर केंद्रित है। उनका मानना है कि जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं तभी जमीनी बदलाव आता है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड की ढांचागत व्यवस्था के बेहतरीन सुधार की भी तारीफ की और बताया कि कैसे 8 घंटों का लंबा सफ़र अब मात्र 3 घंटों में पूरा हो जाता है। ये सब पूरे देश में इसीलिए हो पकड़ेगा है क्योंकि मोदी सरकार का विश्वास है कि जब पूंजीगत संसाधनों पर खर्च किया जाता है तभी देश सही मायनों में दीर्घकालिक प्रगति करता है।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने हरदीप पुरी का स्वागत किया। उन्होंने ये भी बताया कि पूरे प्रदेश में महिला मोर्चा आज तक बजट संवाद और चौपाल के 33 सफल कार्यक्रम कर चुका है।
कार्यक्रम का संचालन मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ हिमानी वैष्णव ने किया।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, राज्यमंत्री श्रीमती विनोद उनियाल एवं मधु भट्ट और भारी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपनी साथी महिलाओं के साथ उपस्थित रहीं।