उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

आगामी 16 फरवरी  को प्रस्तावित राजभवन घेराव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस- गढ़वाल मंडल की तैयारी बैठक में बनी रणनीति, दिग्गज नेता रहे मौजूद 

प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष
प्रीतम सिंह व चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ 
हरक सिंह रावत ने ली बैठक 
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आगामी 16 फरवरी  को प्रस्तावित राजभवन घेराव को सफल बनाने के लिए रविवार को गढ़वाल मंडल के जिला व महानगर अध्यक्षों तथा प्रदेश कांग्रेस के अनुषांगिक संगठनों और प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने की, जबकि चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि 16 फरवरी को कांग्रेस का राजभवन घेराव ऐतिहासिक होगा। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून पहुंचकर भाजपा सरकार की विफलताओं, महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जनता के विश्वास को तोड़ा है और कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
प्रीतम सिंह ने कहा कि जिस तरह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश की जनता की लड़ाई निडर होकर लड़ रहे हैं, उसी तरह प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी जनता की आवाज बनना होगा।
प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि राज्य की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए साम्प्रदायिकता का सहारा लेकर देवभूमि की छवि धूमिल कर रही है। डॉ. रावत ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में भाजपा सरकार ने कोई ठोस विकास कार्य नहीं किया, बल्कि अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए पेपर लीक जैसे मामलों के जरिए बेरोजगार युवाओं के हक छीने गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि अपने अधिकारों की मांग करने वाले युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया। डॉ. रावत ने युवाओं से आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि भाजपा को सबक सिखाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया जाए।
बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, सेवादल प्रमुख हेमा पुरोहित,  महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह सहित जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, उत्तम सिंह असवाल, विनोद नेगी, मुरारीलाल खंडवाल, अमन गर्ग, बालेश्वर सिंह, कुलदीप कंडारी, सुरेश डिमरी, दिनेश चौहान, विकास नेगी, प्रदीप सिंह रावत, प्रदीप जोशी, मदन लाल, कर्नल राम रतन सिंह नेगी, सतेंद्र चौधरी, विशाल मौर्य, गौरव चौधरी, अनिल बस्नेत, दिनेश कौशल, सुशील राठी, प्रशांत भैंसोडा, आचार्य नरेशानंद, मुरली मनोहर समेत अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे और घेराव को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *