उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

सीएम धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के साथ भाजपा परिवार ने मनाया हर्षौल्लास से गणतंत्र दिवस मुख्यमंत्री ने शुभकामना के साथ, सुरक्षित एवं विकसित उत्तराखंड का दिया भरोसा

भट्ट ने यूसीसी के सफल एक वर्ष पर सीएम धामी और प्रदेशवासियों को दी बधाई
देहरादून । भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी धामी और प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट की मौज़दगी में गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामना देते हुए सीएम धामी ने भरोसा दिलाया कि सुरक्षित और विकसित उत्तराखंड की मुहिम हर कीमत पर जारी रहेगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हमारे देश का गणतंत्र लगातार मजबूत हो रहा है।
बलबीर रोड स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और समस्त कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों को बधाई दी। अपने सम्बोधन में सीएम धामी ने कहा, अनगिनत लोगों ने प्राणों के बलिदान के बाद देश को आजादी मिली, उन सबको आज देश श्रद्धांजलि दे रहा है। इस मौके पर उन्होंने सर्वस्य बलिदान करने वाले राज्य आंदोलनकारियों को भी याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  पीएम मोदी के नेतृत्व में ये देखकर बहुत खुशी होती है कि विकसित भारत के संकल्प को लेकर उत्तराखंड भी मन वचन से सहयोग कर रहा है। उस पर पीएम मोदी के 21वीं  सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड होगा शब्दों के चरितार्थ के लिए प्रत्येक राज्यवासी काम कर रहा है। हमने देश में सबसे पहले यूसीसी लागू किया और कल सफलतापूर्वक उसके एक वर्ष पूर्ण हो जाएंगे।
इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष  भट्ट ने सभी प्रदेशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए, विकसित राज्य से विकसित राष्ट्र निर्माण की मुहिम में जुटे रहने का आह्वान किया।  प्रदेश आज ऐतिहासिक, साहसिक एवं नवाचार के निर्णयों से अन्य राज्यों के लिए नजीर बन रहा है। वहीं उन्होंने 27 जनवरी को यूसीसी के सफल एक वर्ष पूरे होने पर प्रदेशवासियों और सीएम धामी को भी बधाई दी
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष  नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री  कुंदन परिहार,  दीप्ति रावत, विधायक  खजान दास,  प्रेम चंद अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय सचिव  जगनमोहन रावत, दायित्वधारी डा देवेंद्र भसीन, मुकेश कुमार, गीताराम गौड़, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  रुचि भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष  विपुल मेंदोली, दिनेश अग्रवाल, राजेंद्र नेगी,  हनी पाठक,  कमलेश रमन समेत बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *