उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

कुनबा बढ़ाने में लगी कांग्रेस, सैकडों ने थामा पार्टी का दामन, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पटका पहना दिलाई सदस्यता

नव पर्वतीय विकास संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार साथियों संग कांग्रेस में हुए शामिल
देहरादून। समाज के विभिन्न वर्गों और संस्थाओं से जुड़े सैकडों लोगों ने रविवार को उत्तराखंड कांग्रेस का दामन थामा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सभी को पार्टी का पटका और माला पहना कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।
रविवार को राजीव भवन में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में सैकडों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद हरीश रावत ने कहा कि आज उत्तराखंड में भाजपा सरकार पूरी तरह दिशाहीन, अहंकारी और जनभावनाओं से कटी हुई है। बेरोजगारी, महंगाई, किसान उत्पीड़न, महिलाओं की असुरक्षा और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ ने जनता को सड़कों पर आने के लिए मजबूर कर दिया है। भाजपा सरकार ने उत्तराखंड की अस्मिता और संसाधनों को चंद पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख दिया है।
नव पर्वतीय विकास संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में एडवोकेट प्रभाकर कुमार, एडवोकेट पंकज शर्मा, एडवोकेट नवीन कुमार, विनोद केसला, राधेश्याम, सुभाष कुमार, रेनू, अजय प्रधान, आर्यन प्रधान, मनमोहन मौर्य, यशोदा मौर्य, मदनलाल, शिवम, विकास, राव वसीम, अली अहमद, प्रयास, रानी देवी, जरीना खातून, शांति देवी, गुलशन खान व नितेश सेठी आदि ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा ने किया। इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, विशाल डोभाल, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश कौशल, मनमोहन शर्मा, दिनेश चौहान, प्रीतम आर्य, अखिलेश उनियाल, गोपाल गढ़िया, दर्शन लाल, पूनम कंडारी, राजेंद्र शाह, प्रतिमा सिंह, हरेंद्र बेदी व अरुण बलूनी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *