उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

क्रीड़ा भारती उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेंद्र पुंडीर ने कहा –  नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में उत्तराखंड में जीत की हैट्रिक लगाएगी भाजपा 

कहा – नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
देहरादून । क्रीड़ा भारती उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि  नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और जश्न का माहौल है।
पुंडीर ने कहा कि नबीन का नेतृत्व उत्तराखंड में कार्यकर्ताओं में युवा जोश और चुनावी जीत की नई इबारत लिखेगा। उन्होंने कहा कि 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी पार्टी विजयी हैट्रिक पूरा करेगी।
क्रीड़ा भारती उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ने   नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा को नई ऊंचाई पर ले जाने का विश्वास जताया। पुंडीर  ने कहा कि नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी और अधिक नई ऊंचाईयों छूएगी। उन्होंने कहा कि यह भाजपा में ही मुमकिन है , जहां एक कार्यकर्ता अपने समर्पण और मेहनत के दम पर पार्टी के शीर्ष पर पहुंच सकता है। पुंडीर ने भरोसा जताते हुए कहा कि पार्टी के नए रष्ट्रीय अध्यक्ष की राजनीतिक यात्रा का अनुभव एवं कौशल करोड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नए उत्साह का संचार करेगा।
नबीन के नेतृत्व में भाजपा उत्तराखंड में भी प्रचंड जीत के साथ 2027 में हैट्रिक लगाएगी।उन्होंने कहा कि  युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी नवीन ऊंचाईयों को छूने जा रही है।
क्रीड़ा भारती उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष पुंडीर ने कहा कि नितिन नबीन की उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में हमारी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व में वे भाजपा को सफलता की नई बुलंदियों तक ले जाने में अवश्य सफल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *