उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

एनएसएस शिविर के समापन पर सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित – NSS युवाओं को आदर्श नागरिक बनाने का मंच : नेहा जोशी

रक्तदाता शिरोमणि डॉ अनिल वर्मा तथा डॉ एएन अमोली को विशेष सम्मान
देहरादून। भाजपा की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने कहा कि एनएसएस युवाओं को आदर्श नागरिक बनाने का मंच है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम इस प्रकार संयोजित किये गये है जिनसे न केवल छात्र-छात्राओं का व्यक्तित्व निखरता है वहीं सामाजिक विकास को अतिरिक्त बल मिलता है।
भाजपा की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी डीएवी इंटर कॉलेज के कालीदास रोड स्थित सैनिक कल्याण विश्राम गृह में आयोजित सात दिवसीय  एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर आयोजित  सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।
उन्होंने इस अवसर पर छात्र -छात्राओं, अभिभावकों , अध्यापकों व अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस के आदर्श वाक्य “मैं नहीं , किंतु आप” का उद्देश्य ही यह है कि “स्वार्थ नहीं बल्कि परोपकार” सामाजिक विकास और राष्ट्र निर्माण का मूल आधार है। हमें अधिकार से पहले दायित्व का बोध होना चाहिए तभी हम श्रेष्ठ नागरिक माने जाएंगे।
विशिष्ट अतिथि यूथ रेडक्रास सोसायटी के चीफ़ मास्टर ट्रेनर आपदा प्रबंधन रक्तदाता शिरोमणि डॉ अनिल वर्मा ने कहा कि हम राष्ट्र से बहुत कुछ लेते हैं, इसलिए हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि उसका कुछ अंश हम समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र को अवश्य लौटाएं।
‌‌विशिष्ट अतिथि डॉ एएन अमोली ने कहा कि शिविर युवाओं में नेतृत्व विकास और मिलजुल कर रहना सिखाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों  द्वारा पूछे गए ब्लड प्रेशर, डायबिटीज व फूड हैबिट आदि स्वास्थ्य संबंधी अनेक प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिये।  कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ एके श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने शिविर में प्रतिदिन निरीक्षण करने पर पाया कि छात्र-छात्राओं में अनुशासन , आत्मविश्वास तथा टीम वर्क जैसे गुणों की वृद्धि हुई है।
टीम लीडर प्रियंका पाल ने शिविर में सम्पन्न गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की   इस अवसर पर  कार्यक्रम अधिकारी डॉ बबीता सहोत्रा के निर्देशन तथा आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर डॉ अनिल वर्मा के नेतृत्व में छात्र छात्राओं द्वारा आपदा के दौरान सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत् इमरजेंसी मेथड्स ऑफ रेस्क्यू का बहुत ही सराहनीय प्रदर्शन किया गया।
पुरस्कार वितरण में सुचारू शिविर संचालन के लिए कैंप कमांडर कार्तिक बिष्ट व अलीशा , बेस्ट कैडेटों  का अवार्ड अंजलि एवं संजना, रिपोर्ट रीडर प्रियंका पाल, कार्यक्रम संचालक जैनब को सम्मानित किया गया ।पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए गिरीश, द्वितीय स्थान बलवंत,तृतीय स्थान भावेश तथा सांत्वना पुरस्कार के लिए नितिन गुप्ता को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री  नेहा जोशी ने  डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ एके श्रीवास्तव , एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ बबीता सहोत्रा ने विशेष सम्मान के तहत्  शिविर आपदा प्रबंधन का कुशल प्रशिक्षण प्रदान करने व रक्तदान प्रेरणा के लिए यूथ रेडक्रास के रक्तदाता शिरोमणि डॉ अनिल वर्मा को  एवं ‌स्वच्छता, नशामुक्ति व निरोगी जीवन के लिए व हैल्थ एंड हाईजीन पर सराहनीय व्याख्यान देने के लिए डॉ एएन अमोली को “विशेष एनएसएस सम्मान” से नवाजा।  सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य डॉ सचिन श्रीवास्तव,पूर्व उपप्रधानाचार्य एस के सिंह, डॉ रमेश चंद्र सचान, प्रवक्ता शकुंतला सिंह‌,एनसीसी नेवल विंग अधिकारी सुधीर पोखरियाल, शैलेन्द्र मौर्य ,  दामिनी राणा , मीना सिंह व  कुसुम मल्होत्रा सहित अनेक  गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *