विद्युत उपसंस्थान रानीपोखरी में हुई केबिल चोरी की सनसनीखेज वारदात का पुलिस टीम ने किया खुलासा -गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
थानाध्यक्ष विकेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने 230 मीटर केबिल व कार समेत शातिर चोरों को दबोचा
देहरादून। एसएसपी देहरादून के कड़े निर्देशों के बाद रानीपोखरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष विकेन्द्र चौधरी की अगुवाई में पुलिस टीम ने विद्युत उपसंस्थान रानीपोखरी में हुई केबिल चोरी की सनसनीखेज वारदात का मात्र कुछ ही दिनों में सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 230 मीटर एबी केबिल, 6 इंसुलेटर और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।
बीती 29 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने रानीपोखरी विद्युत उपसंस्थान से भारी मात्रा में केबिल और इंसुलेटर पार कर दिए थे। बिजली विभाग के अवर अभियंता ऋषिराम क्षेत्री की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष विकेन्द्र चौधरी ने तुरंत पुलिस टीम का गठन किया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

बुधवार रात चैकिंग के दौरान सूर्यधार रोड पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रोका। तलाशी लेने पर कार के भीतर से चोरी की गई भारी-भरकम केबिल, इंसुलेटर और केबिल काटने के औजार बरामद हुए। कर सवार आरोपियों सुहेल निवासी सहारनपुर यूपी,सर्वेश कुमार निवासी उत्तरकाशी,मनमोहन निवासी उत्तरकाशी व अरविन्द निवासी चकराता देहरादून से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ कि तो चोरी की बात कबूल कर ली।मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विकेन्द्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में से सर्वेश के खिलाफ पहले भी टिहरी गढ़वाल में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह का एक अन्य सदस्य अंकित (उत्तरकाशी) फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। चोरी की घटना में एक यूटिलिटी वाहन का भी इस्तेमाल किया गया था, जिसे जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।